ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशOMG: बेसमेंट में पुलिस मार रही था रेड, तभी मिला ऐसा जानवर कि उड़ गए होश!

OMG: बेसमेंट में पुलिस मार रही था रेड, तभी मिला ऐसा जानवर कि उड़ गए होश!

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में स्थानीय पुलिस को छापेमारी के दौरान एक ऐसा जानवर मिल गया, जिससे सभी पुलिसकर्मी चौंक गए। दरअसल, स्थानीय पुलिस हथियारों को ढूंढने के लिए एक संदिग्ध के घर के बेसमेंट में...

OMG: बेसमेंट में पुलिस मार रही था रेड, तभी मिला ऐसा जानवर कि उड़ गए होश!
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 21 Jan 2018 02:18 PM
ऐप पर पढ़ें

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में स्थानीय पुलिस को छापेमारी के दौरान एक ऐसा जानवर मिल गया, जिससे सभी पुलिसकर्मी चौंक गए। दरअसल, स्थानीय पुलिस हथियारों को ढूंढने के लिए एक संदिग्ध के घर के बेसमेंट में छापेमारी कर रही थी। 

पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों के कब्जे और तस्करी के मामले में पुलिस एक संदिग्ध के घर में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बेसमेंट से मगरमच्छ मिल गया।  

पुलिस ने बयान में बताया कि घर के बेसमेंट में जब मगरमच्छ निकला तो उस समय कई पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। हालांकि, इससे कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस द्वारा जारी की गईं तस्वीरों में मगरमच्छ एक पूल में दिखाई दे रहा है। वहीं, एक पड़ोसी ने बताया कि यह मगरमच्छ साल 2005 से घर में था। 

ये भी पढ़ें: अगर आपकी हैं ये आदतें तो अभी ही छोड़ दें, वरना नहीं बन पाएंगे अमीर!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें