यूरोपीय संसद में लगी सोने से बनी ट्रंप की नग्न मूर्ति

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

स्ट्रासबर्ग, एजेंसी। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर में स्थित यूरोपीय संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप

यूरोपीय संसद में लगी सोने से बनी ट्रंप की नग्न मूर्ति

- 23 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है

यूरोपीय संसद में ट्रंप की मूर्ति

स्ट्रासबर्ग, एजेंसी। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर में स्थित यूरोपीय संसद के परिसर में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की अनोखी मूर्ति लोगों का ध्यान खींच रही है। ट्रंप की नीतियों पर करारा व्यंग्य करती इस मूर्ति में वह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं।

23 कैरेट सोने की परत चढ़ी इस मूर्ति में ट्रंप को एक छोटे कद के कमजोर व्यक्ति के कंधों पर बैठे दिखाया गया है। ट्रंप के एक हाथ में गोल्फ क्लब और दुनिया के आकार की गेंद है। दूसरे हाथ में एक तराजू है। मूर्ति के नीचे लिखा हुआ है- ‘अन्याय का राजा।’ इसके आगे लिखा है, ‘मैं एक आदमी की पीठ पर बैठा हूं। वह मेरे बोझ तले दबा जा रहा है। मैं उसकी मदद के लिए कुछ भी करूंगा सिवाय उसकी पीठ से नीचे उतरने के।’

मूर्ति का नाम ‘द ऑरेंज प्लेग’ रखा गया है और यह करीब साढ़े 2.5 मीटर ऊंची है। यह मूर्ति अस्थायी तौर पर प्रदर्शनी के लिए लगी है। नवंबर में तुर्किये में होने वाले कॉप-31 जलवायु सम्मेलन में भी प्रदर्शित की जाएगी।

मूर्तिकार का व्यंग्य और विरोध

मूर्तिकार बोले- ट्रंप एक बड़ा खतरा

डेनमार्क के मूर्तिकार जेंस गाल्शियोत ने यह मूर्ति बनाई है। उन्होंने कहा कि यह मूर्ति ट्रंप की नीतियों के प्रति विरोध जाहिर करने का एक व्यंग्यात्मक तरीका है। इस पर सोने की परत इसलिए चढ़ाई गई है क्योंकि ट्रंप को सोना बहुत परसंद है। जेंस का कहना है कि ट्रंप नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था, लोकतांत्रिक मूल्यों और जलवायु संकट से निपटने की कोशिशों के लिए बड़ा खतरा हैं।

नग्न चित्रण की प्रेरणा

घमंडी राजा की कहानी से आया विचार

मूर्तिकार जेंस गाल्शियोत ने बताया कि ट्रंप को नग्न दिखाने का विचार हांस क्रिश्चियन एंडरसन की कहानी ‘द एम्परर्स न्यू क्लोथ्स’ से आया। इसमें दो ठग राजा के लिए ऐसे कपड़े बनाने का दावा करते हैं जो मूर्खों को दिखाई नहीं देते। राजा और दरबारी झूठ में हां मिलाते रहते हैं। घमंडी राजा बिना कपड़ों के शहर में घूमता है, लेकिन अंत में एक बच्चा सच बोल देता है कि राजा ने कुछ नहीं पहना है। गाल्शियोत कहते हैं, ‘तानाशाहों को यह पसंद नहीं होता कि लोग उन पर हंसें।’

प्रदर्शनी को मंजूरी देने के नियम

मूर्ति लगाने की मंजूरी कैसे मिली?

यूरोपीय संसद के सदस्यों को परिसर में प्रदर्शनियां लगाने की अनुमति है। इस प्रदर्शनी के प्रायोजक क्लॉसन डेनमार्क की सोशलिस्ट रेड-ग्रीन एलायंस पार्टी के सदस्य हैं। नियमों के मुताबिक भड़काऊ या मूल्यों के विपरीत मानी जाने वाली प्रदर्शनी को मंजूरी नहीं दी जाती। ऐसे में ट्रंप की मूर्ति को मंजूरी देना उनकी नीतियों के प्रति यूरोपीय नेताओं का मौन विरोध माना जा रहा है।

ट्रंप की पहले की मूर्तियां

पहले भी बनीं ट्रंप की ऐसी मूर्तियां

2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप की करीब 43 फीट ऊंची एक विशाल मूर्ति कई चुनावी राज्यों में घुमाई गई थी। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी ट्रंप की पांच आदमकद नग्न मूर्तियां अलग-अलग जगहों पर लगाई गई थीं।

विरोध जताने वाली कलाकृतियां

कला बनी विरोध का तरीका

पिलर ऑफ शेम: मूर्तिकार जेंस गाल्शियोत ने चीन के तियानमेन स्क्वायर नरसंहार के पीड़ितों की याद में नाम का स्मारक बनाया था। इसे 2021 में हांगकांग के एक विश्वविद्यालय से विवादास्पद तरीके से हटा दिया गया था।

फ्रीडम टू पोल्यूट: जेंस से धातु से 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' की प्रतिकृति बनाई थी जिससे काला धुआं निकल रहा था। यह उन पश्चिमी देशों और नेताओं की आलोचना के लिए बनाई थी जो पर्यावरण संधियों में बाधा डालते हैं।

माई इनर बीस्ट: जेंस ने 1993 में कंक्रीट से आदमकद सूअरों की 22 मूर्तियां बनाई थीं। इनका उद्देश्य बाल्कन संघर्षों के दौरान यूरोपीय राजनीतिक आंदोलनों में बढ़ते नस्लवाद और प्रवासी-विरोधी राजनीति का विरोध करना था।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦‘द ऑरेंज प्लेग’ मूर्ति किसने बनाई है?−
यह मूर्ति डेनमार्क के मूर्तिकार जेंस गाल्शियोत ने बनाई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़यूरोपीय संसद में लगी सोने से बनी ट्रंप की नग्न मूर्ति