फीफा : खेल : मुनोज के शॉट से कोलंबिया ने कांगो को शिकस्त दी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोलंबिया ने डैनियल मुनोज के गोल की मदद से विश्व कप के ग्रुप मैच में डीआर कांगो को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ कोलंबिया ने नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई किया। अब उसे शीर्ष पर रहने के लिए पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ की आवश्यकता होगी।

फीफा : खेल : मुनोज के शॉट से कोलंबिया ने कांगो को शिकस्त दी

विश्व कप के ग्रुप के में 1-0 से जीत दर्ज की, अब कोलंबिया की भिड़ंत अपने आखिरी ग्रुप मैच में पुर्तगाल से होगी मुनोज के शॉट से कोलंबिया ने कांगो को शिकस्त दी

कोलंबिया की जीत

गुआडालाजारा, एजेंसी। कोलंबिया के धाकड़ फुटबॉलर डैनियल मुनोज के दनदनाते शॉट की मदद से कोलंबिया ने चौथी बार फीफा विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट दौर में जगह बना ली है। उससे बुधवार को ग्रुप के में डीआर कांगो को 1-0 से शिकस्त दे दी।

मुकाबला का हाल

दूसरे हाफ में मौका : 30 वर्षीय राइटबैक मुनोज को इस मुकाबले के दूसरे हाफ में मौका मिला। पहले हाफ में लगातार कई हमलों को कांगो के गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने नाकाम कर दिया। लेकिन आखिरकर 76वें मिनट में मुनोज को मौका मिला। उन्होंने पैरों के कमाल से शानदार ड्रिबलिंग दिखाते हुए कांगो की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदते हुए गोल कर दिया। उन्होंने लगभग बीच मैदान से बेहतरीन मूव बनाते हुए बॉक्स के बाहर से कोर्डोबा को पास दिया जिन्होंने बॉक्स में फिर मुनोज को गेंद पास दी जिस पर उन्होंने म्पाली को चकमा देते हुए बाएं पैर से लो ड्राइव से गेंद गोल में डाल दी। म्पासी बस अचंभित होकर गोल देखते रह गए और पूरा स्टेडियम कोलंबियाई प्रशंसकों के शोर से गूंज उठा।

ग्रुप स्थिति

इस जीत के साथ ही ग्रुप ‘के’ में कोलंबिया के छह अंक हो गए हैं और उसने एक मैच शेष रहते ही राउंड ऑफ 32 (नॉकआउट) के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। जो पुर्तगाल से दो अंक और कांगो से पांच अंक अधिक है। इससे पहले मंगलवार को ह्यूस्टन में खेले गए मैच में पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को रोनाल्डो के दो गोल की बदौलत 5-0 से हराया था। इससे पहले टीम 1990, 2014 और 2018 में नॉकआउट दौर में पहुंची थी जबकि पिछली बार 2022 में क्वालिफाई नहीं कर सकी थी।

अगला मुकाबला

पुर्तगाल से ड्रॉ जरूरी : कोलंबिया को ग्रुप में शीर्ष पर रहने के लिए शनिवार को पुर्तगाल के खिलाफ मैच ड्रॉ करने की जरूरत होगी। यह नतीजा पुर्तगाल को नॉकआउट चरण में पहुंचाने के लिए भी काफी होगा। कोलंबिया विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर है, जो दक्षिण अमेरिकी टीमों में ब्राजील और अर्जेंटीना के बाद तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्थान है। उसने अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान पर 3-1 से जीत के साथ शुरुआत की थी।

कांगो के गोलकीपर का प्रदर्शन

मुश्किल बचाव किए : कांगो के गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने भी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कोलंबिया को अधिकतर समय गोल से वंचित रखा। म्पासी ने पहले 20 मिनट में पांच मुश्किल बचाव किए नहीं तो जीत का अंतर बड़ा हो सकता था। कांगो के डिफेंडर से टकराकर गेंद मुनोज के पास पहुंची जिस पर उन्होंने बाएं पैर से दानदनाता शॉट लगाया जिसे रोकने का म्पासी के पास कोई मौका नहीं था। कांगो ने इससे पूर्व पहले मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। डीआर कांगो को 1-0 से हराकर कोलंबिया ने विश्वकप नॉकआउट चरण के लिए किया क्वालिफाई किया था।

नॉकआउट में जगह बनाना

03 बार लगातार कोलंबिया ने नॉकआउट दौर में जगह बनाई। पिछली बार क्वालिफाई नहीं किया था जबकि 1990 में पहली बार टीम नॉकआउट में पहुंची थी

खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ

03 डैनियल मुनाज कोलंबिया के तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व कप के पहले दो मैचों में गोल किया। 1994 में ओडोल्फो वैलेंसिया औप 2014 में जेम्स रोड्रुगुएज ऐसा कर चुके हैं

05 बार विश्व कप में ऑफसाइड के लिए पकड़े जाने वाले पहले खिलाड़ी बने लुइस डिआज, पिछले 12 साल में। उनसे पहले रॉबिन वॉन पर्सी 2014 में कोस्टा रिका के खिलाफ छह बार पकड़े गए थे

05 बार कोलंबिया के लिए विश्व कप में मौके बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने जेम्स 28 साल में। उनसे पहले 1998 में कार्लोस वाल्डेरामा ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था

05 बार विश्व के मैच के पहले 20 मिनट में गोल बचाने वाले पहले गोलची बने कांगो के लियोनेल म्पासी। उससे पहले 1998 में जमैका के वारेन बारेट ने अर्जेंटीना के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कोलंबिया ने किस टीम को हराया?
कोलंबिया ने डीआर कांगो को 1-0 से हराया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsInternational Newsफीफा : खेल : मुनोज के शॉट से कोलंबिया ने कांगो को शिकस्त दी