ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशसिटीजन साइंटिस्ट्स ने 5 नए एक्सोप्लेनेट्स की खोज की

सिटीजन साइंटिस्ट्स ने 5 नए एक्सोप्लेनेट्स की खोज की

सिटीजन साइंटिस्ट्स ने सौर मंडल के बाहर पांच नए एक्सोप्लेनेट्स की खोज की है। वैज्ञानिकों ने इनकी खोज नासा के केप्लर स्पेस टेलीस्कॉप की मदद से की।  एक सिटीजन साइंस वेब पोर्टल के अनुसार, इस...

सिटीजन साइंटिस्ट्स ने 5 नए एक्सोप्लेनेट्स की खोज की
बॉस्टन, एजेंसीFri, 12 Jan 2018 03:45 PM
ऐप पर पढ़ें

सिटीजन साइंटिस्ट्स ने सौर मंडल के बाहर पांच नए एक्सोप्लेनेट्स की खोज की है। वैज्ञानिकों ने इनकी खोज नासा के केप्लर स्पेस टेलीस्कॉप की मदद से की। 

एक सिटीजन साइंस वेब पोर्टल के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का नाम एक्सोप्लेनेट एक्सप्लोरर्स रखा गया था। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट को ऑस्ट्रेलिया ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन पर लाइव टेलिकास्ट किया गया। 

शोधकर्ताओं ने बताया कि चार प्लेनेट सिस्टम का नाम के-2, 138 है। वहीं, सेंट्रल स्टार सूर्य के मुकाबले थोड़ा छोटा लेकिन ठंडा है। इस सिस्टम में 44 बृहस्पति के आकार के ग्रह हैँ। इसके अलावा 72 नेपच्यून, 44 पृथ्वी और 53 सुपर अर्थ के आकार के हैं। 

शोधकर्ताओं ने बताया कि पांचों ग्रहों का आकार पृथ्वी और नेपच्यून के बीच का है। सी, डी, ई और एफ जैसे ग्रहों में बर्फ और गैस होने की संभावना अधिक है।

शोधकर्ताओं ने आगे कहा कि पांचों ग्रहों की कक्षीय अवधि 13 दिनों से कम है। लेकिन सभी काफी गर्म हैं। इनका तापमान 800-1800 डिग्री फारेनहाइट के बीच में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें