ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशभविष्य में और खतरनाक हो जाएंगे चीनी सैनिक, उड़कर कर सकेंगे दुश्मनों का खात्मा; जानें कैसे

भविष्य में और खतरनाक हो जाएंगे चीनी सैनिक, उड़कर कर सकेंगे दुश्मनों का खात्मा; जानें कैसे

चीन अपनी सेना को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने के लिए जाना जाता है। इसके लिए चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) लगातार कई योजनाओं पर काम कर रही है। इनमें से एक है आयरन मैन सूट। ड्रैगन की सेना...

भविष्य में और खतरनाक हो जाएंगे चीनी सैनिक, उड़कर कर सकेंगे दुश्मनों का खात्मा; जानें कैसे
बीजिंग, एजेंसीFri, 08 Nov 2019 07:47 AM
ऐप पर पढ़ें

चीन अपनी सेना को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने के लिए जाना जाता है। इसके लिए चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) लगातार कई योजनाओं पर काम कर रही है। इनमें से एक है आयरन मैन सूट। ड्रैगन की सेना खड़े रहकर उड़ सकने वाले सैनिकों का दस्ता बनाने की तैयारी में है। चीनी मीडिया द्वारा बताया जा रहा है कि ड्रैगन सेना हॉलीवुड फिल्म आयरन मैन जैसा सूट तैयार कर रही है। इस विशेष कवच की मदद से पीएलए जवान भारी गोलाबारूद लेकर हवा में उड़ान भर सकेंगे। सर्वश्रेष्ठ सूट के चयन के लिए चीनी सेना द्वारा निर्माता कंपनियों और टीमों के बीच में प्रतिर्स्पद्धा भी कराई जा रही है। सूट मिलने पर चीनी सैना की ताकत और अधिक बढ़ जाएगी। 

हथियारबंद सूट बना रहा है चीन 

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एडवांस्ड एक्सोस्केलेटन सिस्टम पर काम कर रही है। इसके तहत जवानों के लिए उड़ान क्षमता वाली हथियारबंद बॉडी बनाई जाएगी। इस काम में करीब 100 अनुसंधान संस्थान, कंपनियां और विश्वविद्यालय जुटे हैँ। इसके लिए कई चरणों में परीक्षण शुरू भी हो चुके हैं। 

अमेरिका ने दी थी चेतावनी

इस साल मई महीने में अमेरिका ने चीन को सैन्य क्षमताओं को गलत तरीके से बढ़ाने के लिए चेतावनी दी थी। अमेरिकी रक्षा विभाग ने आरोप लगाया था कि चीन अपनी सैन्य शक्ति में तेजी से आधुनिकीकरण करने के लिए प्रौद्योगिकी चोरी का सहारा ले रहा है।

70वीं बरसी पर दिखाई थी ताकत 

चीन ने साम्यवादी शासन के 70 साल पूरे होने के मौके पर प्रक्षेपास्त्र हथियारों के मात्रात्मक और गुणात्मक आधुनिकीकरण का प्रदर्शन किया। इस दौरान सैन्य परेड में 15, 000 जवानों ने हिस्सा लिया और 580 हथियारों का प्रदर्शन किया। वहीं 160 से अधिक विमानों ने हिस्सा लिया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसका नेतृत्व किया। यह सबसे बड़ा सैन्य परेड था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें