Hindi Newsविदेश न्यूज़Chinese soldiers applying sunscreen and Lip balm before going on border Watch Viral Video amid India China Standoff
India-China Standoff: सनस्क्रीन और लिप बाम लगाकर बॉर्डर पर 'लोहा' लेने जा रहे चीनी जवान, लोगों ने लिए मजे; देखें VIDEO

India-China Standoff: सनस्क्रीन और लिप बाम लगाकर बॉर्डर पर 'लोहा' लेने जा रहे चीनी जवान, लोगों ने लिए मजे; देखें VIDEO

संक्षेप: पिछले लंबे समय से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सुर्खियों में बनी हुई है। कभी चीनी सेना भारत के साथ लद्दाख में चल रहे विवाद को लेकर खबरों में रहती है तो कभी उसका कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता...

Sun, 8 Nov 2020 03:50 PMMadan Tiwari हिन्दुस्तान, बीजिंग
share Share
Follow Us on

पिछले लंबे समय से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सुर्खियों में बनी हुई है। कभी चीनी सेना भारत के साथ लद्दाख में चल रहे विवाद को लेकर खबरों में रहती है तो कभी उसका कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसपर दुनियाभर के लोग हंसते हैं। हाल ही में चीनी सेना का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसके बाद लोग मजे लेने लगे। दरअसल, जो वीडियो सामने आया है, उसमें चीनी सेना के जवान अपने चेहरे पर सनस्क्रीन लगा रहे हैं। इसके अलावा, होठों पर लिप बाम भी लगा रहे। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चीनी सरकार के प्रोपेगेंडा मीडिया हाउस ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सैनिकों के सनस्क्रीन लगाते हुए वीडियो जारी किया है। ग्लोबल टाइम्स के वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ चीनी जवान पहले अपने हाथों पर सनस्क्रीन लगाते हैं और फिर उसे अपने चेहरे पर लगा लेते हैं। जवान वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ जवान अपने होठों पर लिप बाम भी लगाते दिख रहे हैं।  

ग्लोबल टाइम्स ने वीडियो पर क्या लिखा?

ग्लोबल टाइम्स ने वीडियो को शेयर करते हुए जवानों का गुणगान किया है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, ''अटेंशन! पीएलए जवान 'स्किनकेयर' लेक्चर दे रहे हैं। गश्त पर जाने से पहले, जवाना सनस्क्रीन और लिप बाम लगा रहे हैं और अपने सीरियस लुक को 'क्यूट' में बदल रहे हैं।'' यह वीडियो ग्लोबल टाइम्स ने अपने ट्विवटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके फौरन बाद ही कई यूजर्स ने मजे लेने की शुरुआत कर दी। एक भारतीय यूजर ने लिखा कि और ये आजकल भारतीय सेना के जवानों से आमना-सामना करने के बारे में प्लान बना रहे हैं। क्यूट पीएलए के जवान वर्सेज भारतीय सेना के जवान। मेरे पास इनके लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।

— Global Times (@globaltimesnews) November 6, 2020

पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो 

यह पहला मौका नहीं है, जब किसी चीनी सेना के जवान का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें चीनी सेना के जवान रोते हुए दिखाई दे रहे थे। पड़ोसी देश के सैनिकों में इस कदर डर था कि जैसे ही चीनी सैनिकों को पता चला कि उनकी तैनाती लद्दाख में भारत-चीन की सीमा पर होने वाली है, उनके आंखों में आंसू आ गए। पाकिस्तान के कॉमेडियन जैद हामिद ने 22 सितंबर को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में, कुछ चीनी सैनिक एक बस में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वे सभी रो रहे हैं, क्योंकि उनकी पोस्टिंग लद्दाख की सीमा पर होने जा रही है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।