ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशटार्गेट पूरा नहीं होने पर कंपनी ने कर्मचारियों को घुटनों के बल चलाया

टार्गेट पूरा नहीं होने पर कंपनी ने कर्मचारियों को घुटनों के बल चलाया

चीन में तय समय में कंपनी की तरफ से मिले लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर सजा देने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। चीन की एक कंपनी ने लक्ष्य पूरा नहीं होने पर चार कर्मचारियों को बीच सड़क पर रेंगने को...

टार्गेट पूरा नहीं होने पर कंपनी ने कर्मचारियों को घुटनों के बल चलाया
एजेंसी,बीजिंगThu, 17 Jan 2019 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन में तय समय में कंपनी की तरफ से मिले लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर सजा देने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। चीन की एक कंपनी ने लक्ष्य पूरा नहीं होने पर चार कर्मचारियों को बीच सड़क पर रेंगने को मजबूर किया। 

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कंपनी की इस हरकत पर हैरानी जताई है। साथ ही कंपनी की आलोचना भी की है। लोगों ने इसे अमानवीय बताया। साथ ही कुछ लोगों ने कर्मचारियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि कैसे कुछ पैसों के लिए वह अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के कर्मचारी अपना सालाना लक्ष्य पूरा नहीं कर सके जिसके चलते उन्हें शहर की बिजी सड़क पर घुटनों के बल चलाया गया। 

सड़क पर लगा जाम
वी
डियो में चारों कर्मचारियों के आगे-आगे एक शख्स झंडा लेकर चल रहा था। इन चारों के घुटनों के बल चलने के दौरान सड़क पर जाम लगा रहा। गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई। इस दौरान सभी राहगीर इन कर्मचारियों को देख रहे थे।

कंपनी अस्थायी रूप से बंद हुई
पुलिस ने जब इस मामले में हस्तक्षेप किया तब जाकर यह बंद हुआ। हालांकि इससे पहले ही इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद कंपनी अस्थायी रूप से बंद हो गई है।

पहले भी हो चुका है अमानवीय व्यवहार
चीन में कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार की खबर पहली बार नहीं आई है। पिछले साल भी  कर्मचारियों के खराब प्रदर्शन पर उन्हें झापड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें