एक बार फिर ताइवान के वायु क्षेत्र में घुसा चीनी लड़ाकू विमान, जापान से भी बढ़ सकता है तनाव!
चीन का एक लड़ाकू विमान रविवार को भी ताइवान के वायु क्षेत्र में घुस गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि इससे पहले भी चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया...

चीन का एक लड़ाकू विमान रविवार को भी ताइवान के वायु क्षेत्र में घुस गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि इससे पहले भी चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया है। वहीं, चीन के तीन नौसैनिक जहाज को जापानी जल क्षेत्र के पास देखा गया है।
बता दें कि 17 मार्च के बाद यह पहली घटना है। पिछले कुछ महीनों में ताइवान ने चीनी युद्धक विमानों द्वारा प्रतिदिन घुसपैठ की सूचना दी है। वायु रक्षा पहचान क्षेत्र प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली हैं, जो देशों को उनके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ का पता लगाने में मदद करती हैं। वैसे ऐसे क्षेत्र में प्रवेश करने वाले किसी भी विमान को अपने मार्ग और उद्देश्य को मेजबान देश को बताना चाहिए।
उधर, चीन के तीन नौसैनिक जहाज को जापानी जल क्षेत्र के पास देखा गया है। जापान के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि जापान के क्यूशू मुख्य द्वीप के उत्तर में चीन के इस हरकत के बारे में पता चला है। चीन के इस कदम से दोनों देशों में तनाव बढ़ सकता है।
इससे पहले फरवरी महीने में भी चीनी विमान ताइवान और डोंग्शा द्वीप समूह के बीच हवाई क्षेत्र में घुसा था, जो दक्षिण चीन सागर में ताइवान द्वारा नियंत्रित है। उस समय ताइवानी सेना ने तब तक चीनी फाइटर जेट का अपने फाइटर जेट से पीछा किया, जब तक वह सीमा से छोड़ भाग नहीं खड़े हुए।


