ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश10 साल तक भारत को नहीं पछाड़ पाएगा चीन, 7.9% की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

10 साल तक भारत को नहीं पछाड़ पाएगा चीन, 7.9% की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाल अर्थव्यवस्थाओं में भारत अगले 10 साल (अगामी दशक) तक शीर्ष पर बना रहेगा। इस दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर सालाना 7.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस लिहाज से भारत की...

10 साल तक भारत को नहीं पछाड़ पाएगा चीन, 7.9% की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
न्यूयॉर्क। एजेंसीFri, 04 May 2018 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाल अर्थव्यवस्थाओं में भारत अगले 10 साल (अगामी दशक) तक शीर्ष पर बना रहेगा। इस दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर सालाना 7.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस लिहाज से भारत की वृद्धि दर चीन और अमेरिका से अधिक रहेगी। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय विकास केंद्र ने यह वृद्धि अनुमान जारी किया है। 

इसमें कहा कि भारत और वियतनाम जैसे देश जिन्होंने अपनी अर्थव्यवस्थाओं का विविधीकरण अधिक जटिल क्षेत्रों में किया है, आगामी दशक में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होंगे। भारत ने अपने निर्यात आधार का विविधीकरण अधिक जटिल क्षेत्रों मसलन रसायन, वाहन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के बाद दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था यूगांडा होगी। यूगांडा की वृद्धि दर 2026 तक 7.5 फीसदी की दर से होगी।

भारत की स्थिति सबसे बेहतर 

रिपोर्ट कहती है कि भारत की उत्पादन क्षमता उसकी मौजूदा आय स्तर के अनुमान से कहीं अधिक हैं। इस लिहाज से आगामी दशक में भारत तेज वृद्धि दर्ज करेगा। शोधकर्ताओं ने पाया कि जटिलता अवसर सूचकांक (सीओआई) में भारत की स्थिति सबसे बेहतर है। इसमें यह देखा जाता है कि आप अपने मौजूदा ज्ञान का इस्तेमाल किस तरह से लगाएंगे जिससे नए जटिल उत्पाद क्षेत्र में प्रवेश किया जा सकें।

ये भी पढ़ें: चीन के प्रधानमंत्री जापान के दौरे पर जाएंगे, संबंध सामान्य होने की उम्मीद

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें