चीन ने पराग्वे और बेलीज के मंत्रियों पर प्रतिबंध लगाए

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

चीन ने ताइवान के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखने को लेकर पराग्वे के संचार मंत्री और बेलीज के विदेश मंत्री पर प्रतिबंध लगाए हैं। बीजिंग ने दोनों को ताइवान का समर्थन करने वाला ‘मोहरा’ बताया। ताइवान ने इस कदम की कड़ी निंदा की। पराग्वे और बेलीज उन 12 देशों में शामिल हैं, जिनके ताइवान से औपचारिक संबंध हैं। प्रतिबंधों का असर मुख्यतः प्रतीकात्मक माना जा रहा है।

चीन ने पराग्वे और बेलीज के मंत्रियों पर प्रतिबंध लगाए

बीजिंग/ताइपे, एजेंसी। चीन ने सोमवार को ताइवान के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखने को लेकर पराग्वे के संचार मंत्री और बेलीज के विदेश मंत्री पर प्रतिबंध लगा दिए। चीन ने दोनों मंत्रियों को उसका अपमान करने वाला 'मोहरा' करार दिया। चीन के इस कदम पर ताइवान ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। पराग्वे और बेलीज उन 12 देशों में शामिल हैं, जिनके ताइवान के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध हैं। चीन ताइवान को अपना एक प्रांत मानता है और उसका कहना है कि ताइवान को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता पाने का अधिकार नहीं है। हालांकि, ताइवान की सरकार बीजिंग के इस दावे को सिरे से खारिज करती है।

इन प्रतिबंधों का प्रभाव मुख्य रूप से प्रतीकात्मक माना जा रहा है, क्योंकि ताइवान के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों के मंत्री आमतौर पर चीन की यात्रा नहीं करते हैं। चीन इससे पहले भी लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान का समर्थन करने वाले पश्चिमी देशों के नेताओं और राजनेताओं पर ऐसे प्रतिबंध लगा चुका है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़चीन ने पराग्वे और बेलीज के मंत्रियों पर प्रतिबंध लगाए