ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे जिनपिंग

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हो रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली आएंगे, जबकि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के आने की संभावना नहीं है। जिनपिंग के दौरे के दौरान द्विपक्षीय वार्ता में सीमा मुद्दों पर चर्चा होगी।

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे जिनपिंग

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत की अध्यक्षता में 12-13 सितंबर को हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली आएंगे, जबकि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के आने की संभावना नहीं है। सूत्रों के अनुसार, जिनपिंग की यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम अभी नही आया है, लेकिन उनके दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वे एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ रहे है। जिनपिंग की भारत यात्रा करीब सात सालों के बाद हो रही है। इससे पहले वे अक्तूबर 2019 में द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी करीब सात सालों के बाद पिछले साल एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन की यात्रा की थी।

सूत्रों ने कहा कि जिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों में द्विपक्षीय वार्ता भी होगी, जिसमें सीमा से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी।उधर, बिम्स्टेक के अध्यक्ष के रूप में ब्रिक्स में आमंत्रित बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सम्मेलन में आने के आसार नहीं हैं। संभावना है कि विदेश मंत्री बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रमुख हस्तियों में जिनपिंग के अलावा रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन होंगे। चुनाव के चलते ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा हिस्सा नहीं लेंगे। उसके भी विदेश मंत्री आएंगे। जबकि ईरान, इंडोनेशिया के राष्ट्रपतियों के हिस्सा लेने की संभावना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे जिनपिंग