ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशचीन की राजधानी बीजिंग में हाड़ कंपाने वाली ठंड, पारा -19.6 डिग्री पर

चीन की राजधानी बीजिंग में हाड़ कंपाने वाली ठंड, पारा -19.6 डिग्री पर

चीन का राजधानी बीजिंग में गुरुवार सुबह पारा शून्य से 19.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। शहर में तेज शीतलहर चली। साल 1966 के बाद से ये चीनी राजधानी में सबसे ठंडी सुबह रही है। बीजिंग के डैक्सिंग जिले...

चीन की राजधानी बीजिंग में हाड़ कंपाने वाली ठंड, पारा -19.6 डिग्री पर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 07 Jan 2021 01:02 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन का राजधानी बीजिंग में गुरुवार सुबह पारा शून्य से 19.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। शहर में तेज शीतलहर चली। साल 1966 के बाद से ये चीनी राजधानी में सबसे ठंडी सुबह रही है। बीजिंग के डैक्सिंग जिले में स्थित नानजीआओ स्टेशन, 1912 में स्थापित एक राष्ट्रीय स्तर का मौसम विज्ञान केंद्र है। इसके डेटा का इस्तेमाल विशेषज्ञ ऐतिहासिक तुलना करने के लिए करते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बीजिंग नगरपालिका के मौसम विज्ञान केंद्र के मुख्य फोरकास्टर लेई लेई के हवाले से बताया कि गुरुवार की सुबह बीजिंग के 20 राष्ट्रीय-स्तर के मौसम विज्ञान केंद्रों में से आधे ने अपने सबसे शुरुआती जनवरी के तापमान को दर्ज किया।

बुधवार से बीजिंग में ठंड बढ़ रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आ रही है और तेज़ हवाएँ चल रही हैं। गुरुवार की सुबह तक, शहर के मौसम अधिकारियों ने निरंतर कम तापमान और भारी हवाओं के कारण ब्लू अलर्ट रखा है, जो चीन के चार स्तरीय रंग-कोडेड अलर्ट सिस्टम में सबसे निचला स्तर है। अधिकारियों ने ठंड के मौसम में जनता को सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। लेई ने कहा दैनिक अधिकतम तापमान शून्य से नीचे रहने के साथ,  बीजिंग में शुक्रवार तक शीत लहर जारी रहने का अनुमान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें