Hindi Newsविदेश न्यूज़China reports human case of H10N3 bird flu in eastern province of Jiangsu
अब चीन से होगा बर्ड फ्लू का विस्फोट? पहली बार इंसान में मिला वायरस का H10N3 स्ट्रेन

अब चीन से होगा बर्ड फ्लू का विस्फोट? पहली बार इंसान में मिला वायरस का H10N3 स्ट्रेन

संक्षेप:

चीन में पहली बार इंसान में बर्ड फ्लू मिला है। 41 वर्षीय शख्स में बर्ड फ्लू का का H10N3 स्ट्रेन पाया गया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने इसकी पुष्टि की है। यह शख्स चीन के झेनजियांग का रहने वाला...

Jun 01, 2021 11:04 am ISTpriyanka सुतीर्थो पात्रानोबिस हिन्दुस्तान टाइम्स, बीजिंग
share Share
Follow Us on

चीन में पहली बार इंसान में बर्ड फ्लू मिला है। 41 वर्षीय शख्स में बर्ड फ्लू का का H10N3 स्ट्रेन पाया गया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने इसकी पुष्टि की है। यह शख्स चीन के झेनजियांग का रहने वाला है।

एनएचसी ने बताया कि बुखार और अन्य लक्षण दिखने के बाद इस शख्स को बीती 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके एक महीने बाद यानी 28 मई को इस शख्स के शरीर में H10N3 स्ट्रेन पाए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, एनएचसी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि यह शख्स वायरस से संक्रमित कैसे हुआ। 

हालांकि, H10N3 स्ट्रेन उतना शक्तिशाली नहीं है और इससे खतरा भी कम है। एनएचसी ने यह भी बताया कि इस वायरस स्ट्रेन के बड़े स्तर पर फैलने की आशंका भी बहुत कम है। 

पीड़ित शख्स की स्थिति अब स्थिर है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। शख्स के संपर्क में आए लोगों की चिकित्सकीय जांच में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है।

बता दें कि चीन में एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के कई स्ट्रेन मौजूद हैं और इनमें से कुछ इंसानों को भी संक्रमित कर चुके हैं। खासतौर पर वे लोग प्रभावित होते हैं जो पोल्ट्री में काम करते हों। एनएचसी ने यह भी बताया कि अभी तक H10N3 स्ट्रेन दुनियाभर में किसी भी इंसान में नहीं पाया गया था।

priyanka

लेखक के बारे में

priyanka

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।