ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अरूणाचल यात्रा से तिलमिलाया चीन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अरूणाचल यात्रा से तिलमिलाया चीन

चीन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अरूणाचल प्रदेश यात्रा का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि भारत को ऐसे समय में सीमा-विवाद को जटिल बनाने से बचना चाहिए जब द्विपक्षीय संबंध निणार्यक क्षण में है।...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अरूणाचल यात्रा से तिलमिलाया चीन
एजेंसी,बीजिंगMon, 20 Nov 2017 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अरूणाचल प्रदेश यात्रा का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि भारत को ऐसे समय में सीमा-विवाद को जटिल बनाने से बचना चाहिए जब द्विपक्षीय संबंध निणार्यक क्षण में है। राष्ट्रपति कोविंद ने रविवार को अरूणाचल प्रदेश की यात्रा की थी। राष्ट्रपति कोविंद की अरूणाचल प्रदेश यात्रा पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू कांग ने मीडिया से कहा, 'चीनी सरकार ने कभी भी तथाकथित अरूणाचल प्रदेश को स्वीकार नहीं किया और सीमा मुद्दे पर हमारी स्थिति दृढ़ और स्पष्ट है।   
        
चीन नियमित रूप से किसी भी भारतीय अधिकारी की अरूणाचल प्रदेश यात्रा का विरोध करता आया है। भारत ने चीन की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि अरूणाचल प्रदेश देश का एक अभिन्न अंग है और भारतीय नेता इस राज्य की यात्रा करने के लिए उतने ही स्वतंत्र हैं, जितने कि देश के अन्य किसी हिस्से की। ल्यू ने कहा, 'दोनों देश एक निष्पक्ष और उचित समाधान पर पहुंचने के लिए बातचीत के जरिण्इस मुद्दे का समाधान करने की प्रक्रिया में है।  

उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को शांति के माहौल के लिए लंबित अंतिम समाधान के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'चीन ऐसे समय में दढ़ता के साथ भारतीय नेताओं की संबंधित क्षेत्र में गतिविधियों का विरोध जताता है जब चीन-भारत संबंध एक निणार्यक क्षण में है।  
        


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें