ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशअगले सप्ताह रूस जा सकते हैं जिनपिंग, शी और पुतिन के बीच क्या पक रही खिचड़ी?

अगले सप्ताह रूस जा सकते हैं जिनपिंग, शी और पुतिन के बीच क्या पक रही खिचड़ी?

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले सप्ताह तक रूस का दौरा कर सकते हैं। अमेरिका से खराब हो रहे संबंधों के बीच जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

अगले सप्ताह रूस जा सकते हैं जिनपिंग, शी और पुतिन के बीच क्या पक रही खिचड़ी?
Gaurav Kalaरॉयटर्स,नई दिल्लीMon, 13 Mar 2023 02:49 PM
ऐप पर पढ़ें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले सप्ताह तक रूस का दौरा कर सकते हैं। अमेरिका से खराब हो रहे संबंधों के बीच जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात दोनों देशों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि अमेरिका शी के रूस दौरे पर कड़ी नजर रखे हुए है। बता दें कि यूक्रेन से युद्ध के चलते तमाम पश्चिम देश और अमेरिका रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुके हैं। 

मामले के परिचित लोगों का कहना है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए रूस की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। संभव है कि अगले सप्ताह तक वह दौरा कर सकते हैं। शी जिनपिंग और पुतिन के बीच क्या खिचड़ी पक रही है? इस बात का खुलासा तो अभी नहीं हो पाया लेकिन, चीन लगातार यूक्रेन और रूस युद्ध खत्म करने के लिए मध्यस्थता की बात कर रहा है। 

रूस की ताश समाचार एजेंसी ने 30 जनवरी को बताया था कि पुतिन ने शी जिनपिंग को यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि शी की मास्को की यात्रा अप्रैल या मई की शुरुआत में हो सकती है। 

उधर, चीन के विदेश मंत्रालय ने शी के मास्को जाने की संभावना पर टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया। वहीं, क्रेमलिन ने भी मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें