ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशचीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने PLA को दिया यह टारगेट, कहा- 2027 तक...

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने PLA को दिया यह टारगेट, कहा- 2027 तक...

चीनी सेना दिवस की पूर्व संध्या पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सेना से आधुनिकीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा है। उन्होंने साल 2027 तक चीनी सेना से सर्वश्रेष्ठ सेना बनने के लिए दृढ़...

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने PLA को दिया यह टारगेट, कहा- 2027 तक...
पीटीआई,बीजिंगSat, 31 Jul 2021 09:19 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

चीनी सेना दिवस की पूर्व संध्या पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सेना से आधुनिकीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा है। उन्होंने साल 2027 तक चीनी सेना से सर्वश्रेष्ठ सेना बनने के लिए दृढ़ प्रयास करने के लिए कहा। बता दें कि 1 अगस्त को चीनी सेना दिवस मनाया जाता है और साल 2027 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करने जा रही है।

शी जिनपिंग ने लगातार PLA के आधुनिकीकरण पर जोर दिया है। शी जिनपिंग ने सत्ता में आते ही बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में 50 से अधिक टॉप जनरलों के अलावा मध्य-स्तर के अधिकारियों को दंडित करके PLA को हिला दिया था। बता दें कि शी जिनपिंग चीन के राष्ट्रपति होने के साथ ही शक्तिशाली सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के भी प्रमुख हैं।

शी जिनपिंग ने कहा है कि हमारे इस लक्ष्य को साकार करना चीनी सेना, पार्टी और पूरे देश की जिम्मेदारी है। उन्होंने चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास में सेना की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने, प्रमुख बुनियादी ढांचे के निर्माण में राष्ट्रीय रक्षा आवश्यकताओं को सख्ती से लागू करने को कहा है। उन्होंने सैन्य परिवारों को रोजगार, सैनिकों के बच्चों की स्कूली शिक्षा में आने वाली दिक्कतों को जल्द से जल्द हल करने का आग्रह किया है।

चीन के रक्षा बजट में बढ़ोतरी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन कैसे इस पर तेजी से काम कर रहा है। साल 2021 में चीन का रक्षा बजट 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का था। चीन ने साल 2021 के लिए अपना रक्षा बजट 6.8 फीसद से बढ़ाकर 209 बिलियन डॉलर कर दिया था। यह आंकड़ा भारत के रक्षा बजट के मुकाबले तीन गुणा से भी अधिक है। जिनपिंग लगातार सेना से युद्ध अभ्यास और युद्ध को लेकर हर वक्त तैयार रहने को कह रहे हैं। हाल ही में तिब्बत दौरे पर भी उन्होंने सेना को और तैयारी के लिए कहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें