चीन ने प्रशिक्षण के लिए अमेरिकी युद्धपोत का हूबहू मॉडल बनाया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बीजिंग, एजेंसी। चीन ने शिनजियांग के रुओकियांग परीक्षण क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के 'आर्ले

चीन ने प्रशिक्षण के लिए अमेरिकी युद्धपोत का हूबहू मॉडल बनाया

बीजिंग, एजेंसी। चीन ने शिनजियांग के रुओकियांग परीक्षण क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के 'आर्ले बर्क' श्रेणी के गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक का हूबहू मॉडल तैयार किया है। माना जा रहा है कि इसका उपयोग मिसाइलों के अभ्यास और सैन्य प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है। चीन और अमेरिका के बीच बढ़ती सैन्य प्रतिस्पर्धा के बीच उपग्रह तस्वीरों से इसका खुलासा हुआ है।रिपोर्टों के अनुसार परीक्षण क्षेत्र में लगभग 6 मीटर चौड़ा रेल ट्रैक भी बनाया गया है, जिस पर पोत के आकार का लक्ष्य स्थापित है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसे चलती हुई समुद्री पोत की तरह इस्तेमाल कर मिसाइलों की लक्ष्य पहचान और सटीकता का परीक्षण किया जा सकता है।

अमेरिकी नौसेना संस्थान (यूएस नेवल इंस्टीट्यूट) के अनुसार इस परिसर का उपयोग पहले भी बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के लिए किया जाता रहा है। वहीं ऑलसोर्स एनालिसिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिकी युद्धपोतों के इन प्रतिरूपों और रेल पर लगाए गए लक्ष्यों का इस्तेमाल लक्ष्य और हथियार प्रणालियों के परीक्षण के लिए किया जा सकता है। इन मॉडलों पर और इनके आसपास लगाए गए अनेक सेंसर संकेत देते हैं कि इस परीक्षण क्षेत्र का उपयोग लंबे समय तक विभिन्न सैन्य परीक्षणों के लिए किया जाएगा। न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्ले बर्क श्रेणी का विध्वंसक अमेरिकी नौसेना की प्रमुख युद्धपोत श्रेणी है। इसका उपयोग विमानवाहक पोतों की सुरक्षा, वायु रक्षा और लंबी दूरी के मिसाइल हमलों के लिए किया जाता है। जापान में तैनात अमेरिकी सातवें बेड़े के 'डिस्ट्रॉयर स्क्वाड्रन-15' में इसी श्रेणी के 10 युद्धपोत शामिल हैं, जिनका प्रशांत क्षेत्र में अक्सर चीनी नौसेना से सामना होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।