ईरान को खुफिया जानकारी देने के आरोपों को चीन खारिज किया
बीजिंग ने सोमवार को उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि चीन की संस्थाओं ने ईरान को जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी वाले सैन्य अड्डे की उपग्रह तस्वीरें प्रदान की थीं। इस मुद्दे का संबंध 17 जुलाई को हुए ईरानी मिसाइल हमले से है, जिसमें तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

बीजिंग, एजेंसी। चीन ने सोमवार को उन खबरों को बेबुनियाद बताया, जिनमें दावा किया गया था कि चीनी संस्थाओं ने ईरान को जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी वाले सैन्य अड्डे की उपग्रह तस्वीरें उपलब्ध कराई थीं। इन तस्वीरों के जरिये कथित तौर पर ईरान को हमले से पहले और बाद की जानकारी मिली थी। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की पिछले सप्ताह प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार यह मामला 17 जुलाई को जॉर्डन के मुवाफ्फक साल्टी एयरबेस पर ईरान के मिसाइल हमले से जुड़ा है। इस हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया था कि इसमें शामिल चीनी संस्थाओं के नाम स्पष्ट नहीं किए गए हैं।
अधिकारियों ने यह भी नहीं कहा था कि इसके लिए सीधे तौर पर चीन की सरकार जिम्मेदार थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार को नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि हम बिना सबूत के लगाए गए बेबुनियाद संदेह और आरोपों का दृढ़ता से विरोध करते हैं।


