भूकंप वाले क्षेत्र में चीन बना रहा है सबसे विशाल बांध

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चीन तिब्बत के भूकंप संभावित इलाके में यारलुंग त्सांगपो नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा मेगा-डैम बना रहा है। इससे बनने वाली बिजली अमेरिका के पूरे साल के हाइड्रोपावर उत्पादन से भी ज्यादा हो सकती है। यह बांध भारत और बांग्लादेश जैसे देशों के लिए जल संसाधनों पर असर डालेगा।

भूकंप वाले क्षेत्र में चीन बना रहा है सबसे विशाल बांध

बीजिंग, एजेंसी। चीन तिब्बत के भूकंप संभावित इलाके में यारलुंग त्सांगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा मेगा-डैम बना रहा है। इससे बनने वाली बिजली अमेरिका के पूरे साल के हाइड्रोपावर उत्पादन से भी ज्यादा हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बांध सिर्फ ऊर्जा परियोजना नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्रीय जल संसाधनों पर चीन का नियंत्रण और मजबूत हो सकता है। यह नदी भारत और बांग्लादेश जैसे देशों के लिए पानी का अहम स्रोत है। बांध बनने से नदी के प्राकृतिक बहाव पर असर पड़ सकता है, जिससे नीचे के देशों में पानी की कमी या बाढ़ जैसे खतरे बढ़ सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।