ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशनकली बंदूक समझकर बच्चे ने उठा ली असली बंदूक, खुद को मारी गोली

नकली बंदूक समझकर बच्चे ने उठा ली असली बंदूक, खुद को मारी गोली

अमेरिका में उपनगरीय मिनीपोलिस में सात साल के एक बच्चे ने अपने घर पर खिलौनों से भरे एक बक्से में मिली बंदूक से खुद को गोली मार ली। बंदूक में गोलियां भरी हुई थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्लायमाउथ के...

नकली बंदूक समझकर बच्चे ने उठा ली असली बंदूक, खुद को मारी गोली
नई दिल्ली। एजेंसीFri, 18 May 2018 02:21 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में उपनगरीय मिनीपोलिस में सात साल के एक बच्चे ने अपने घर पर खिलौनों से भरे एक बक्से में मिली बंदूक से खुद को गोली मार ली। बंदूक में गोलियां भरी हुई थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्लायमाउथ के टाउनहोम अपार्टमेंट से शुक्रवार दिन में करीब तीन बजे ( स्थानीय समयानुसार ) पुलिस को रिपोर्ट मिली कि एक बच्चे के सिर से खून बह रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को केयारिस सैमुअल्स के सिर में गोली लगने की बात पता चली। 

पुलिस ने आज बताया कि जिस वक्त बच्चों को बक्से से बंदूक मिली उस वक्त बच्चों के साथ कोई बड़ा शख्स मौजूद नहीं था। केयारिस ने जब दुर्घटनावश खुद को गोली मारी उस वक्त बाकी बच्चे बाहर थे। घटना के तुरंत बाद बच्चे की मां घर पहुंची।  प्लायमाउथ के पुलिस प्रमुख माइकल गोल्डस्टीन ने बताया कि बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि बक्से में बंदूक कहां से आया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बंदूक के मालिक को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। 

दावा, चीन में करीब 14 करोड़ पुरुष नपुंसक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें