पेरिस समझौते के वादे पूरे करने की जरूरत : भूपेंद्र यादव
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने फिजी में आयोजित बैठक में 2015 के पेरिस समझौते को तेजी से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने सदस्य देशों से सहयोग बढ़ाने और हर वर्ष ठोस उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्हें कमियों की पहचान करने और उनके समाधान पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

- फिजी में बोले-केंद्रीय पर्यावरण मंत्री नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 2015 के पेरिस समझौते को तेजी से लागू करने पर ज्यादा ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, इन समझौतों को वर्तमान में पूरा करने की जरूरत है। वह बुधवार को सीओपी-31 से पूर्व बैठकों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम फिजी में आयोजित किया गया।बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कमियों की पहचान और उन्हें दूर करने के लिए आम सहमति बनाने की जरूरत है। उन्होंने क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया। वहीं, सदस्य देशों से आग्रह किया कि वे हर वर्ष ठोस उदाहरण एवं सफलता की कहानियां पेश करें, जो प्रभावी, अनुकूलन और उन्हें लागू करने के संबंध जानकारियां देतीं हों।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि सदस्य देशों के बीच विज्ञान, पारंपरिक ज्ञान, सामुदायिक तौर-तरीके, उपलब्ध संसाधनों आदि के बीच और अधिक सहयोग बढ़ाने की जरूरत है।


