कैप्टन मच्छार भारत के नए हीरो: इजरायल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फ्लाई दुबई विमान के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की दुनिया कायल है। इजरायली दूतावास और दुबई के क्राउन प्रिंस ने उनकी बहादुरी की सराहना की। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और बॉलीवुड सितारे भी उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

कैप्टन मच्छार भारत के नए हीरो: इजरायल

फ्लाई दुबई विमान के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के हिम्मत और जज्बे की दुनिया कायल हो गई है। मुंबई स्थित इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने स्मित के सम्मान में होर्डिंग लगाकर कहा है भारत के पास एक नया हीरो है, कैप्टन स्मित मच्छार और इजरायल उसका नाम कभी नहीं भूलेगा। मुंबई स्थित महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि धन्यवाद, कैप्टन स्मित! जल्द स्वस्थ हों। इजराइल आपके स्वागत का इंतजार कर रहा। बिलबोर्ड पर लिखा है जिंदगियां बचाने के लिए धन्यवाद कैप्टन स्मित। हम आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इसी तरह दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के उप- प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शनिवार को कहा कि कैप्टन मच्छार ने अपनी हिम्मत से संभावित बड़ी त्रासदी को टालने का साहस दिखाया है। क्राउन प्रिंस ने मच्छार से अस्पताल में मुलाकात की और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। हमदान ने कहा कि फ्लाईदुबई के पायलट ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति संवेदनशीलता की सर्वोच्च भावना का परिचय दिया है। हम और हमारा देश उनकी हिम्मत को सलाम करता है। हमें गर्व है कि कैप्टन स्मित हमारी टीम का हिस्सा हैं。

कैप्टन मच्छार की सेहत में सुधार

यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में सुधार हो रहा। फिलहाल वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि भारत के बहादुर कैप्टन स्मित का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा और निरंतर उनकी सेहत बेहतर हो रही है। मालूम हो घटना के वायरल वीडियो में पायलट स्मित खून से लथपथ हालत में दिख रहे हैं। उन्होंने ऑक्सीजन मास्क पहन रखा था और विमान के गैली में पीठ के बल लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं。

सलमान- शाहरुख ने साहस को किया सलाम

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कैप्टन स्मित की हिम्मत और बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया। सलमान ने लिखा ‘कमाल कर दिया पायलट जी’। हम सब आपके साहस को सलाम करते हैं... आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी। इसी तरह सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि कैप्टन स्मित ने विमान में सवार लोगों की सुरक्षा को अपनी सुरक्षा से ऊपर रखकर एक कैप्टन होने का मतलब बताया है। मुश्किल वक्त में आप मजबूती से डटे रहे और सैकड़ों लोगों की जान बचाने में सफल हुए。

सामान्य प्रश्न

✦कैप्टन स्मित मच्छार किस विमान के पायलट हैं?−
कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाई दुबई विमान के पायलट हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़कैप्टन मच्छार भारत के नए हीरो: इजरायल