खेल : भारत आ सकती है केप वर्दे की फुटबॉल टीम
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारत आ सकती है केप वर्दे की फुटबॉल टीम नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों

भारत आ सकती है केप वर्दे की फुटबॉल टीम नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को सितंबर-अक्तूबर में बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली केप वर्दे की टीम के भारत दौरे की संभावना है। प्रस्तावित मुकाबले के 30 सितंबर से 6 अक्तूबर के बीच खेले जाने की संभावना है। हालांकि, मुकाबले की तारीख और आयोजन स्थल को लेकर बातचीत अभी जारी है। एक सूत्र ने बताया कि यह मुकाबला कोलकाता में 3 अक्तूबर को भारत और ब्राजील के बीच मैत्री मैच से पहले या बाद में खेला जा सकता है। आधिकारिक रूप से मुकाबला तय होने के बाद ही तारीख और स्थल का फैसला होगा।
तैयारियां और विचार-विमर्श जारी हैं। केप वर्दे की टीम विश्व रैंकिंग में 64वें स्थान पर काबिज है जबकि भारत की रैंकिंग 138 है।


