कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की ऐसी फिसली जुबान, सोशल मीडिया पर हुई जमकर फजीहत
रूस और यूक्रेन के युद्ध के बारे में बात करते हुए जस्टिन ट्रूडो ने गलती से कह दिया कि रूस को युद्ध जीतना चाहिए। इसके बाद उन्होंने अपनी गलती सुधारी पर सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत होने लगी।
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की बेबुनियाद बयानबाजी की वजह से भी भारत के साथ संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। वहीं अब रूस और यूक्रेन के बारे में बोलते हुए उनकी जुबान ऐसी फिसली कि सोशल मीडिया पर फजीहत होने लगी। बाद में जब उन्हें गलती का अहसास हुआ तो बात संभालने की कोशिश की। दरअसल कनाडा के प्रधानमंत्री ने गलती से कह दिया, 'रूस को ही युद्ध जीतना चाहिए।' इसके बाद उन्होंने सुधार करते हुए कहा, मेरा कहने का मतलब था कि यूक्रेन को रूस के खिलाफ युद्ध जीतना चाहिए।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जुबान फिसली तो उन्हें इसका अहसास भी तुरंत हो गया। उन्होंने तुरंत माफी भी मांग ली। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने मजे लेना शुरू कर दिया। बता दें कि हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री यूक्रेन के दौरे पर गए थे और 2.2 अरब डॉलर की मदद देने का ऐलान किया था। इसके बाद वह पोलैंड पहुंचे। पोलिश प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान ही उनकी जुबान फिसल गई।
इसके बाद ट्रू़डो का क्लिप वायरल होने लगा। ट्रूडो को मजाक उड़ाते हुए एक यूजर ने लिखा, ये इनकी दिली इच्छा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, कनाडा के प्रधानमंत्री को अभी कोई क्लियरिटी ही नहीं है कि किसे युद्ध जीतना चाहिए।
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल पूरे हो चुके हैं। फिलहाल युद्ध रुकने का कोई संकेत नहीं मिल रहा है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के मन में अमेरिका को लेकर भी शंका समा गई है। उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि अगर अगले चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीतते हैं तो वह रूस का भी समर्थन कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


