कैम्ब्रिज विवि में प्रो. रफीक की पुस्तक पर चर्चा

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़। एएमयू के अंग्रेजी विभाग की प्रो. समी रफीक की किताब 'इनोसेंट रैप्चर्सः स्टोरीज ऑन द नॉन-ह्यूमन' पर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में परिचर्चा हुई। कार्यक्रम में छात्रों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। प्रो. रफीक ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। यह कार्यक्रम हाइब्रिड माध्यम में आयोजित हुआ।

कैम्ब्रिज विवि में प्रो. रफीक की पुस्तक पर चर्चा

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता एएमयू के अंग्रेजी विभाग की प्रो. समी रफीक की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक ‘इनोसेंट रैप्चर्सः स्टोरीज ऑन द नॉन-ह्यूमन’ (हावाकल, 2026) पर यूनाइटेड किंगडम के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वुल्फसन कॉलेज में एक विशेष परिचर्चा आयोजित की गई।मानव और गैर-मानव जीवों के बीच जटिल संबंधों पर आधारित इस पुस्तक पर आयोजित चर्चा हाइब्रिड माध्यम से संपन्न हुई। कार्यक्रम में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र, शोधार्थी एवं शिक्षकों ने भाग लिया, जबकि दुनिया के विभिन्न देशों से अनेक प्रतिभागी ऑनलाइन जुड़े। अपने संबोधन में प्रो. समी रफीक ने बताया कि बचपन में पशु-पक्षियों के साथ उनके अनुभवों और प्रकृति से जुड़ाव ने उनकी लेखन यात्रा को प्रेरित किया।

उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण अपनाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में एएमयू के अंग्रेजी विभाग के डॉ. आयुष गौर तथा किंग्स कॉलेज लंदन के शोधार्थी अब्दुल सबूर किदवई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। परिचर्चा का संचालन कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की पीएचडी शोधार्थी मदीहा नोमान ने किया।

Sunil Kumar

लेखक के बारे में

Sunil Kumar

शॉर्ट बायो: सुनील कुमार पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में अलीगढ़ टीम में अलीगढ़ मुस्लिम विवि, राजा महेंद्र प्रताप विवि, मंगलायतन विवि समेत बेसिक शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
सुनील कुमार डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अलीगढ़ से शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति, अलीगढ़ मुस्लिम विवि से जुड़े सैकड़ों शोध की वजह से उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में दैनिक जागरण (Inext) और आईटीवी ग्रुप इंडिया न्यूज चंडीगढ़ जैसे प्रमुख संस्थानों से से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में इंडिया न्यूज के साथ एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड रिपोर्टिंग, डेस्क जॉब, सेंट्रल डेस्क पर काम किया। उसके बाद जुलाई 2018 बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़े। वर्तमान में अलीगढ़ यूनिट में वह शिक्षा को देख रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
बी.कॉम और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट देहरादून बाद उन्हें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पत्रकारिता सीखने को मिली। एजुकेशन हब कहे जाने वाले शहर में उन्हें शिक्षा बिट पर रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। इसी वजह से वह शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रहे है।

एंटरटेनमेंट और विजन
शिक्षा के साथ साथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी विषयों पर सुनील की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मुंबई और अलीगढ़ दौरे आए कलाकार, निदेशक के किए हैं। सुनील का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।