स्विट्जरलैंड में पर्यटक बस पलटने से पांच लोगों की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जिनेवा में एक नीदरलैंड की पर्यटकों की बस सड़क पर लगे अवरोधक से टकराकर पलट गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हुए। पुलिस के अनुसार, तीन घायलों की स्थिति गंभीर है। ट्रैवल एजेंसी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।

स्विट्जरलैंड में पर्यटक बस पलटने से पांच लोगों की मौत

जिनेवा, एजेंसी। स्विट्जरलैंड में नीदरलैंड के पर्यटकों की बस सड़क के किनारे लगे अवरोधक से टकराकर पलट गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस गुरुवार को दोपहर में ग्राउबुंडेन के आल्प्स क्षेत्र में सुश एवं जर्नेज गांवों के बीच पलट गई। उन्होंने बताया कि बस में 45 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि घायलों में से तीन लोगों की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अभियोजक और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

हालांकि, माना जा रहा है कि हादसे में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था। इस यात्रा का आयोजन करने वाली ट्रैवल एजेंसी ओएडी ने एक बयान में कहा कि वह इस दुखद बस दुर्घटना से अत्यंत व्यथित है तथा उसकी संवेदनाएं हादसे से प्रभावित लोगों और उनके प्रियजनों के साथ हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़स्विट्जरलैंड में पर्यटक बस पलटने से पांच लोगों की मौत