काला सागर में दो पोतों पर हमला, एक डूबा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- एक पोत सवार सभी सदस्यों को बचाया, दूसरे पोत के 11 नाविक लापता

काला सागर में दो पोतों पर हमला, एक डूबा

सोफिया, एजेंसी। काला सागर में मंगलवार तड़के बुल्गारिया के तट के पास दो पोतों पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे एक पोत डूब गया। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद बुल्गारिया ने रूस के राजदूत को तलब किया है।

दो पोतों पर ड्रोन हमला

रादेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि एक पोत 'चेल्सी 3' के चालक दल के सभी 15 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। माल्टा के झंडे वाले इस पोत पर सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। चालक दल में यूक्रेन के सात और अजरबैजान के आठ नागरिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पोत के डेक और बाहरी ढांचे को तीन ड्रोन से निशाना बनाया गया। रादेव ने बताया कि डूबे हुए पोत के चालक दल के पांच सदस्यों को बचा लिया गया है, जबकि 11 अब भी लापता हैं।

बुल्गारिया ने मांगी सहायता

सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक

बुल्गारिया की सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में रादेव ने इन हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) तथा यूरोपीय संघ से सहायता मांगी। रादेव ने कहा कि हालांकि, अधिकारियों के पास इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन तर्क यही संकेत देते हैं कि इन घटनाओं के पीछे रूस हो सकता है। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा ने एक्स पर इन हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, रूस ने घटना पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

उर्सुला वॉन ने घटना की निंदा की

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ड्रोन हमलों की घटनाओं की कड़ी निंदा की और कहा कि यूक्रेन में रूस के युद्ध के बीच काला सागर तनाव का एक और मोर्चा बन गया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह अस्वीकार्य है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦ड्रोन हमले में कितने पोतों को निशाना बनाया गया?−
काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो पोतों पर ड्रोन से हमला किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़काला सागर में दो पोतों पर हमला, एक डूबा