लोमड़ी नहीं, विलुप्त प्रजाति का सिर निकला
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ब्रिटेन में एक नीलामी में एक लोमड़ी के सिर की बोली उसके असली मूल्य से 1,000 गुना अधिक पहुंच गई। बाद में पता चला कि यह दरअसल विलुप्त तस्मानियन टाइगर का सिर था, जिसका अंतिम जीव 1936 में मरा था। जेम्स क्रैनफील्ड ने इसे लगभग 80 लाख रुपये में खरीदा।

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन में एक लोमड़ी के सिर के नीलामी करने वाले उस वक्त हैरान रह गए जब उसकी बोली इसकी असल कीमत से 1,000 गुना पहुंच गई। बाद में पता चला कि यह लोमड़ी का नहीं विलुप्त हो चुके तस्मानियन टाइगर का है। इस प्रजाति के आखिरी जीव की मौत 1936 में तस्मानिया के एक चिड़ियाघर में हुई थी। इसे खरीदा है पुरानी चीजें इकट्ठा करने वाले जेम्स क्रैनफील्ड ने। उन्हें जब नीलामी का पता चला तो इस सिर की तस्वीरें देखीं। जिस चीज ने उन्हें चौंकाया वह था उसके दांत। बारे में पता किया। उन्होंने बताया कि इसके ऊपरी जबड़े में लोमड़ी के छह की तुलना में आठ आगे के दांत थे।
यहीं उनका शक यकीन में बदल गया। उन्होंने इसे करीब 80 लाख रुपये में खरीदा और साथ ही 12.75 लाख रुपये की अलग से फीस भी चुकाई।


