ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशविश्व पयार्वरण दिवस 2018: यहां प्लास्टिक कचरा लाएं, मुफ्त में खाना खाएं

विश्व पयार्वरण दिवस 2018: यहां प्लास्टिक कचरा लाएं, मुफ्त में खाना खाएं

लंदन के ‘द रबिश कैफे' में पसंदीदा चाय, कॉफी या स्नैक्स का लुत्फ उठाने के लिए जेब में पैसे होना जरूरी नहीं। घर में मौजूद प्लास्टिक कचरे के सहारे भी वहां भर पेट खाना खाया जा सकता है, बशर्ते...

विश्व पयार्वरण दिवस 2018: यहां प्लास्टिक कचरा लाएं, मुफ्त में खाना खाएं
हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्लीTue, 05 Jun 2018 10:03 AM
ऐप पर पढ़ें

लंदन के ‘द रबिश कैफे' में पसंदीदा चाय, कॉफी या स्नैक्स का लुत्फ उठाने के लिए जेब में पैसे होना जरूरी नहीं। घर में मौजूद प्लास्टिक कचरे के सहारे भी वहां भर पेट खाना खाया जा सकता है, बशर्ते कचरा रिसाइकिल करने योग्य हो। जी हां, ‘ई-कवर' नाम की संस्था ने पृथ्वी पर प्लास्टिक कचरे के बढ़ते बोझ से निपटने को ‘द रबिश कैफे' नाम का अस्थाई रेस्तरां खोलने की पहल की है। 

महीने में दो दिन चलने वाले इस रेस्तरां में ग्राहक पैसों की जगह प्लास्टिक कचरे से बिल का भुगतान करते हैं, जिसे रिसाइक्लिंग प्लांट भेज दिया जाता है। इतना ही नहीं, ‘द रबिश कैफे' ‘जीरो-वेस्ट मेन्यू' के सिद्धांत पर चलता है। इसमें सीमित मात्रा में तय पकवान बनाकर ‘पहले आओ, पहले पाओ' की नीति के तहत ग्राहकों को परोसा जाता है, ताकि खाना बर्बाद न हो।

यहां सोने से कम कीमती नहीं प्लास्टिक

मलेशिया में इन दिनों प्लास्टिक कचरा जुटाने की होड़ मची हुई है। दरअसल, ‘हैलो गोल्ड' नाम के एक स्टार्टअप ने रिजर्ववेंडिंग मशीन (आरवीएम) कंपनी ‘क्लीन' के साथ मिलकर अनोखी ‘ई-गोल्ड' योजना की शुरुआत की है। इसके तहत प्लास्टिक की बोतलें और टिन के कैन जमा करने पर ग्राहकों के खाते में ‘ई-गोल्ड' डाला जाता है।

‘ई-गोल्ड' को उस दिन के सोने की कीमत के हिसाब से भुनाया जा सकता है। योजना का लाभ उठाने के लिए ‘हैलोगोल्ड एप' डाउनलोड कर एक अकाउंट बनाना होता है। फिर देश भर में लगी 500 ‘क्लीन आरवीएम' मशीनों में प्लास्टिक की बोतल डालने पर खाते में ‘ई-गोल्ड' जुड़ता जाता है। ‘हैलो गोल्ड' एक प्लास्टिक की बोतल या टिन के कैन के बदले 0.00059 ग्राम सोने के बराबर ‘ई-गोल्ड' की पेशकश कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें