ब्रिक्स के लिए दुनियाभर के नेता दिल्ली में

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। अन्य प्रमुख नेता जैसे मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी और नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति के साथ बैठक की।

ब्रिक्स के लिए दुनियाभर के नेता दिल्ली में

रूस के राष्ट्रपति पुतिन, ईरान के पेजेश्कियान और दक्षिण अफ्रीका के रामफोसा शामिल नई दिल्ली, एजेंसी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा समेत विश्व के कई अन्य प्रमुख नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे।

अन्य प्रमुख नेता

इसके साथ ही मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो और नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा भी दिल्ली में हैं। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा का स्वागत है। वहीं, ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और बुरुंडी दिल्ली, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की अध्यक्ष डिल्मा रूसेफ और एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक की प्रमुख जोउ जियायी भी शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंची हैं।

ब्रिक्स का इतिहास

शुरुआत में पांच देशों का समूह था ब्रिक्सब्रिक्स शुरुआत में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह था। 2024 में इसका विस्तार हुआ और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब को शामिल किया गया, जबकि इंडोनेशिया 2025 में शामिल हुआ। बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, ​​मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम पिछले साल ब्रिक्स के साझेदार देश बने।

PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की बैठक

ईरानी राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ बैठक की। इस दौरान पश्चिम एशिया के हालात की समीक्षा के साथ दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा हुई। दो हफ्ते से भी कम समय में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कौन-कौन से नेता शामिल हुए?−
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी, युगांडा की उपराष्ट्रपति और नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति शामिल हुए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ब्रिक्स के लिए दुनियाभर के नेता दिल्ली में