ब्रिक्स एनएसए ने आतंक के सभी रूपों और तकनीकों से मुकाबले का संकल्प दोहराया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक में आतंकवाद से निपटने का संकल्प दोहराया गया। सुरक्षा सलाहकारों ने नई तकनीकों का उपयोग करने वाले आतंकवादियों का सामना करने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता बताई। उन्होंने ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर भी चर्चा की।

ब्रिक्स एनएसए ने आतंक के सभी रूपों और तकनीकों से मुकाबले का संकल्प दोहराया

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक में आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने का संकल्प दोहराया गया। उन्होंने माना कि आतंकियों द्वारा नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसका एकजुट होकर मुकाबला किया जाएगा। दिल्ली में मंगलवार को हुई बैठक में सुरक्षा सलाहकारों और प्रतिनिधियों ने दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर अपने-अपने विचार रखे। बैठक में आतंकी समूहों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली नई तकनीकों पर भी बात हुई। सुरक्षा सलाहकारों ने 22 मई को आतंकवाद पर ब्रिक्स के संयुक्त कार्य समूह और आठ-नौ जून को सूचना एवं संचार तकनीकों के सुरक्षा में इस्तेमाल पर बने कार्य समूह के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में सभी सुरक्षा पदाधिकारियों ने ब्रिक्स सहयोग को और बढ़ाने, खासकर सदस्यों की क्षमता को मजबूत करने, सूचनाओं के आदान-प्रदान को बढ़ाने और मिलकर आतंकवाद और साइबर खतरे का मुकाबला करने के लिए ब्रिक्स की कानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों के बीच समन्वय बढाने के लिए समर्थन का ऐलान किया। उन्होने एकमत होकर आतंकवाद के सभी रूपों और उनके द्वारा इस्तेमाल की जा रही नई तकनीकों का मुकाबला करने के अपने वादे को दोहराया。

बैठक में चर्चा के अन्य मुद्दे

इसके अलावा उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और आपूर्ति श्रंखला की सुरक्षा पर भी चर्चा की। बैठक में साइबर सुरक्षा और जलवायु खतरों से उत्पन्न होने वाली अस्थिरता की स्थिति पर भी बात की गई। ब्रिक्स एनएसए ने भारत की अध्यक्षता को लेकर भी समर्थन दोहराया।

बैठक में महत्वपूर्ण उपस्थिती

ब्रिक्स एनएसए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी मौजूद रहे। जबकि रूस, ईरान समेत सभी देशों के एनएसए अथवा प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

सामान्य प्रश्न

ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक में क्या मुद्दा चर्चा किया गया?
बैठक में आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने, नई तकनीकों के उपयोग, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर चर्चा की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।