भविष्य के नवाचार को बढ़ावा देने में ब्रिक्स सक्षम: जितेंद्र सिंह
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ब्रिक्स प्रतिभा और अनुसंधान क्षमताओं के साथ नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने 14वीं ब्रिक्स एसटीआई मंत्री स्तरीय बैठक में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग पर जोर देते हुए उभरती प्रौद्योगिकियों के महत्व को साझा किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रतिभा और अनुसंधान क्षमताओं के साथ ब्रिक्स भविष्य उन्मुख नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) सहयोग ने एक मजबूत मंच का रूप ले लिया है। इसमें अनुसंधान सहयोग, नवाचार साझेदारी, युवा वैज्ञानिकों का आदान-प्रदान और अनुसंधान ढांचे समेत कई पहल शामिल हैं। जितेंद्र सिंह ने 14वीं ब्रिक्स एसटीआई मंत्री स्तरीय बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दुनिया कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्वांटम प्रौद्योगिकी, उन्नत सामग्री, जैव प्रौद्योगिकी, फोटोनिक्स, भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी और उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग जैसी उभरती तकनीकों से तेजी से बदल रही है।


