ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशबोको हराम ने नाइजीरिया में मानव बम के लिए किया 83 बच्चों का किया प्रयोग 

बोको हराम ने नाइजीरिया में मानव बम के लिए किया 83 बच्चों का किया प्रयोग 

युनाइटेड नेशंस (यूएन) की बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था यूनीसेफ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि नाइजीरिया के खतरनाक आतंकी संगठन बोको हराम ने इस वर्ष 83 बच्चों को मानवबम के तौर पर प्रयोग किया।...

बोको हराम ने नाइजीरिया में मानव बम के लिए किया 83 बच्चों का किया प्रयोग 
लाइव हिन्दुस्तान टीम। ,न्यूयॉर्कWed, 23 Aug 2017 10:31 AM
ऐप पर पढ़ें

युनाइटेड नेशंस (यूएन) की बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था यूनीसेफ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि नाइजीरिया के खतरनाक आतंकी संगठन बोको हराम ने इस वर्ष 83 बच्चों को मानवबम के तौर पर प्रयोग किया। रिपोर्ट के मुताबिक इन बच्चों में लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा है। 

सबसे ज्यादा लड़कियों का प्रयोग 
मंगलवार को यूनीसेफ की ओर से जानकारी दी गई कि एक जनवरी 2017 से लेकर अब तक करीब बच्चों को नॉर्थ-ईस्ट नाइजीरिया में मानवबम के तौर पर प्रयोग कर चुके हैं। रिपोर्ट की मानें तो यह आंकड़ा वर्ष 2016 की तुलना में चार गुना ज्यादा है। यूनीसेफ के मुताबिक 83 बच्चों में से 55 लड़कियों को मानव बम के तौर पर प्रयोग किया गया। इनमें से बहुत सी लड़कियां 15 वर्ष से कम उम्र की थी। 27 लड़के थे और एक बच्चे को एक लड़की से बांधकर प्रयोग किया गया था। यूनीसेफ की ओर से इसके बाद एक बयान जारी किया गया और इसमें कहा गया है कि यह वाकई काफी चिंताजनक है क्योंकि यह बच्चों के लिए बढ़ती निर्दयता को बयां करती है और साथ ही यह भी बताती है कि कैसे बच्चों खासकर कि लड़कियों को इस तरह के खतरनाक मामलों के लिए प्रयोग किया जा रहा है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें