राघव चड्ढा उज्बेकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भाजपा के सांसद राघव चड्ढा उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित युवा सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में भारतीय संसद का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन 12वां इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (आईपीयू) कॉन्फ्रेंस है, जो शुक्रवार से शुरू हो रहा है। चड्ढा को प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किए जाने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा उज्बेकिस्तान में युवा सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में भारतीय संसद का प्रतिनिधित्व करेंगे। उज्बेकिस्तान के समरकंद में शुक्रवार से तीन दिवसीय 12वां इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (आईपीयू) कॉन्फ्रेंस शुरू हो रही है। इसके लिए भारतीय संसद के प्रतिनधि के तौर पर चड्ढा को नामित किया गया है। एक्स पर इसके लिए आभार जताते हुए राघव ने लिखा, ‘मैं भारतीय संसद का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने के लिए उपराष्ट्रपति का आभार।’भाजपा सांसद ने बताया कि 1889 में स्थापित और जिनेवा में मुख्यालय वाला आईपीयू राष्ट्रीय संसदों का दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें 180 सदस्य संसदें और 15 सहयोगी सदस्य शामिल हैं।


