अमेरिकी सांसदों ने तीन भारतीय कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिकी सांसदों के द्विदलीय समूह ने राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन को पत्र लिखकर भारत की तीन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सांसदों का कहना है कि इन कंपनियों ने हजारों अमेरिकियों और अमेरिकी कंपनियों का डाटा चुराया है। उन्होंने वाणिज्य मंत्री से कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

अमेरिकी सांसदों ने तीन भारतीय कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को पत्र लिखकर भारत की तीन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने कथित तौर पर हजारों अमेरिकियों और अमेरिका की कंपनियों का डाटा चुराया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद रोन वेडन तथा शेल्डन व्हाइटहाउस और रिपब्लिकन पार्टी के सांसद पैट हैरिगन ने वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटानिक से 'सनकिस्ड ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड', 'बेलट्रॉक्स लिमिटेड' और 'साइबररूट लिमिटेड' के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। साथ ही दावा किया कि इन कंपनियों ने हजारों अमेरिकियों और अमेरिकी कंपनियों का डाटा हैक कर चुराया है।

वेडन, हैरिगन और व्हाइटहाउस ने लुटानिक को लिखे पत्र में कहा कि भारत में मौजूद कई साइबर गिरोहों ने 15 से ज्यादा वर्षों तक अमेरिकी नागरिकों, व्यवसायों और उनका प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों की जासूसी की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अमेरिकी सांसदों ने तीन भारतीय कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की