ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशएच-4 वीजा बचाने को अमेरिकी संसद में विधेयक पेश

एच-4 वीजा बचाने को अमेरिकी संसद में विधेयक पेश

अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार को एच-4 वीजा के तहत काम करने की मंजूरी की सुविधा को खत्म करने से रोकने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में शुक्रवार को एक विधेयक पेश किया गया। एच-4 वीजा अमेरिका में एच-1बी वीजा...

एच-4 वीजा बचाने को अमेरिकी संसद में विधेयक पेश
वॉशिंगटन| एजेंसियांSat, 17 Nov 2018 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार को एच-4 वीजा के तहत काम करने की मंजूरी की सुविधा को खत्म करने से रोकने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में शुक्रवार को एक विधेयक पेश किया गया। एच-4 वीजा अमेरिका में एच-1बी वीजा के जरिये आए लोगों के जीवनसाथी (पति या पत्नी) को दिया जाता है। इससे उन्हें अमेरिका में काम करने की अनुमति मिल जाती है। 
दो अमेरिकी सांसदों अन्ना जी इशू और जो लॉफग्रेन ने एच-4 रोजगार संरक्षण विधेयक पेश किया। उनका कहना है कि एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को मिलने वाले इस लाभ को खत्म करने से विदेशी कर्मचारी अपने देश लौट जाएंगे। ऐसी स्थिति में वे अपनी प्रतिभा का उपयोग अमेरिकी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा के लिए करेंगे।

भारतीय आईटी पेशेवरों का पसंदीदा :
एच-4 वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है। यह अमेरिकी कंपनियों को कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में विशेष योग्यता रखने वाले विदेशी कर्मचारियों की भर्ती की अनुमति देता है। यह वीजा भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच खासा लोकप्रिय है। लेकिन ट्रंप सरकार इसे समाप्त करना चाहती है। 

ओबामा कार्यकाल में हुआ था शुरू : 
एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को काम करने की मंजूरी प्रदान करने के लिए एच-4 वीजा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में शुरू किया गया था। सदन में विधेयक पेश करने के बाद इशू और लॉफग्रेन ने कहा, जब से यह नियम लागू हुआ है, तब से एक लाख कर्मचारियों, विशेषकर महिलाओं को कार्य करने की अनुमति मिल चुकी है। इससे अमेरिका की प्रतिस्पर्धा गतिविधियों में सुधार हुआ है। साथ ही हजारों एच-1बी वीजाधारकों और उनके परिवार का आर्थिक बोझ कम हुआ है।

ट्रंप सरकार की खत्म करने की योजना :
सांसदों ने कहा, एच-4 रोजगार संरक्षण विधेयक ट्रंप सरकार को इस महत्वपूर्ण नियम को खत्म करने से रोकता है, जिसके इस साल के अंत तक खत्म किए जाने की आशंका है। ईशू ने कहा, इस नियम को समाप्त करने से कई प्रवासियों को या तो अपने परिवारों को विभाजित करने के लिए मजूबर होना पड़ेगा या फिर वह अपने देश लौटकर अमेरिकी व्यवसायों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें