प्रतिष्ठा खरबंदा ने स्पेन में पढ़ा शोधपत्र
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी की बीएचयू की छात्रा प्रतिष्ठा खरबंदा ने स्पेन में हुए यूरोपियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ इंग्लिश के सम्मेलन में ट्रांसजेंडर पर अपने शोध को प्रस्तुत किया। उनके शोध को अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया, जो 31 अगस्त से 4 सितंबर तक चला। उनका मार्गदर्शन डॉ. विवेक सिंह ने किया है।

वाराणसी। बीएचयू के अंग्रेजी विभाग की छात्रा प्रतिष्ठा खरबंदा ने स्पेन के गैलिसिया स्थित सैंटियागो दे कॉम्पोस्टेला विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ फिलोलॉजी में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। 31 अगस्त से 4 सितंबर तक हुए यूरोपियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ इंग्लिश के 18वें सम्मेलन में छात्रा के डिजिटल मंचों पर ट्रांसजेंडर पर किए गए शोध को दुनिया के विशेषज्ञों ने सराहा। प्रतिष्ठा अंग्रेजी विभाग के डॉ. विवेक सिंह के निर्देशन में शोध कर रही हैं।


