बीएचयू की छात्रा ने शोध पत्र प्रस्तुत किया
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी के बीएचयू की आयुर्वेद संकाय की अंजू जांगिड़ ने तुर्किये में ‘आयुर्वेद जीवन शैली’ पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने इस्तांबुल विश्वविद्यालय में अपने शोध को पेश किया और इसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक अनुभव बताया, जो उनके ज्ञान और पेशेवर विकास में सहायक रहा।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय की रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पा विभाग की अंजू जांगिड़ ने तुर्किये में आयोजित कांफ्रेंस में ‘आयुर्वेद जीवन शैली’ पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आनंद के चौधरी के निर्देशन में उन्होंने इस्तांबुल विश्वविद्यालय में शोध पत्र प्रजेंट किया। अंजू ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेना मेरे लिए एक महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक शैक्षणिक अनुभव रहा। इससे मेरे शोध ज्ञान और अनुभव में वृद्धि हुई तथा मेरे शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिला।


