एंटीबायोटिक दवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग हो
आईएमएस बीएचयू के प्रो. विक्रम कुमार गुप्त ने लिस्बन में आयोजित ‘ईएसआईसीएम लाइव्स’ सम्मेलन में एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग पर व्याख्यान दिया। उन्होंने एंटीबायोटिक प्रतिरोध की बढ़ती वैश्विक चुनौती पर चिंता जताई और गंभीर मरीजों के इलाज में सावधानी बरतने पर जोर दिया। उनके अनुसार, प्रोकैल्सीटोनिन जैसे बायोमार्कर्स उपचार की अवधि घटाने और एंटीबायोटिक के अनावश्यक उपयोग को रोकने में सहायक हो सकते हैं।

वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रो. विक्रम कुमार गुप्त ने लिस्बन (पुर्तगाल) में व्याख्यान दिया। पुर्तगाली राजधानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘ईएसआईसीएम लाइव्स’ में उन्होंने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग की चर्चा की। उन्होंने एंटीमाइक्रोबियल स्टीवर्डशिप ऐंड दी रोल ऑफ बायोमार्कर्स इन गाइडिंग प्रेसक्राइबिंग विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने एंटीबायोटिक प्रतिरोध की बढ़ती वैश्विक चुनौतियां बताई। कहा कि गंभीर मरीजों में एंटीबायोटिक दवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग होना चाहिए। कहा कि प्रोकैल्सीटोनिन सरीखे बायोमार्कर्स की सहायता से एंटीबायोटिक उपचार की अवधि कम करने तथा अनावश्यक उपयोग रोकने में मदद मिल सकती है। लिस्बन में 10 से 14 अक्तूबर तक सम्मेलन में इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह त्यागी समेत कई विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

