सूरज के सबसे करीबी ग्रह तक पहुंचेगा अनोखा यान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यूरोप और जापान का स्पेसक्राफ्ट 'बेपीकोलंबो' नवंबर 2026 में बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करेगा। यह 8 साल की यात्रा के बाद बुध की सतह और उसके चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करेगा। तकनीकी चुनौतियों से निपटते हुए, यह स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी, शुक्र और बुध के पास से गुजरा है।

सूरज के सबसे करीबी ग्रह तक पहुंचेगा अनोखा यान

नवंबर में ग्रह तक पहुंचेगा 'बेपीकोलंबो' यान 8 साल का लंबा सफर पूरा कर खोलेगा ग्रह के रहस्यगुयाना, एजेंसी। यूरोप और जापान का स्पेसक्राफ्ट ‘बेपीकोलंबो’ आठ साल के लंबे सफर के बाद नवंबर 2026 में बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने जा रहा है।सूर्य के सबसे नजदीकी ग्रह बुध तक पहुंचना तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण है। सूर्य के तेज गुरुत्वाकर्षण के कारण सीधे जाने के बजाय इस स्पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी, शुक्र और बुध के पास से गुजरकर अपनी गति को धीरे-धीरे धीमा किया है। इस मिशन में दो ऑर्बिटर शामिल हैं। यूरोप का ऑर्बिटर बुध की सतह की जांच करेगा, वहीं जापान का मियो स्पेसक्राफ्ट इसके चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करेगा।

2024 में इसके प्रोपल्शन सिस्टम में आई खराबी के कारण वैज्ञानिकों ने इसका रास्ता दोबारा तैयार किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।