ट्रंप से पूछताछ के लिए बीबीसी अदालत पहुंचा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बीबीसी के वकीलों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मानहानि के मुकदमे में बयान दर्ज कराने से बचने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, ट्रंप ने इस सप्ताह के लिए तय बयान रद्द कर उसे जनवरी 2027 तक टालने की मांग की। बीबीसी ने फ्लोरिडा की अदालत से ट्रंप को पेश होने का आदेश देने की अपील की है।

ट्रंप से पूछताछ के लिए बीबीसी अदालत पहुंचा

न्यूयॉर्क, एजेंसी। ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी के वकीलों ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में अपना बयान दर्ज कराने से बचने की कोशिश कर रहे हैं। वकीलों के मुताबिक ट्रंप ने इस सप्ताह बयान दर्ज कराने के लिए पहले से तय तारीख रद्द कर दी और अब इसे जनवरी, 2027 तक टालना चाहते हैं। बीबीसी के वकीलों ने इस सप्ताह फ्लोरिडा की एक अदालत में याचिका दायर कर ट्रंप को बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने का आदेश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने 'राष्ट्रीय महत्व के मामलों' का हवाला देते हुए तय तारीख पर पेश होने से इनकार कर दिया।

वकील चार्ल्स डी. टोबिन ने याचिका में लिखा कि मुकदमे में सबूत जुटाने की प्रक्रिया के लिए केवल दो महीने शेष हैं, लेकिन बीबीसी अब तक इस मामले के सबसे अहम व्यक्ति यानी खुद वादी (ट्रंप) से पूछताछ नहीं कर पाया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ट्रंप से पूछताछ के लिए बीबीसी अदालत पहुंचा