बैंक ऑफ बड़ौदा ने भुगतान कर मामला निपटाया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीनई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने एनएमसी हेल्थ के साथ अदालत के बाहर 60 करोड़ डॉलर का समझौता किया है। बैंक ने अबू धाबी शाखा के माध्यम से यह भुगतान किया है। यह मामला अबू धाबी ग्लोबल मार्केट और ब्रिटेन के दिवाला कानूनों से संबंधित था।

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने गुरुवार को कहा कि उसने एनएमसी हेल्थ पीएलसी, एनएमसी हेल्थकेयर लिमिटेड और एनएमसी होल्डिंग लिमिटेड को 60 करोड़ डॉलर (करीब 5,700 करोड़ रुपये) का भुगतान कर अदालत के बाहर समझौता कर लिया है। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने अपनी अबू धाबी शाखा के माध्यम से इस राशि का भुगतान किया है। यह मामला अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (एडीजीएम) और ब्रिटेन के दिवाला कानूनों के तहत चल रही कार्यवाही और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सिविल कानून से संबंधित था।


