बांग्लादेश का ऐतिहासिक उलटफेर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से टेस्ट मैच हराकर इतिहास रच दिया। यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत है। टीम ने चौथे दिन ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बांग्लादेश की इस जीत को बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

बांग्लादेश का ऐतिहासिक उलटफेर

डार्विन, एजेंसी। बांग्लादेश ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से टेस्ट मैच हराकर इतिहास रच दिया। यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत है। दोनों टीमों के बीच ऑस्ट्रेलिया में यह केवल तीसरा टेस्ट था। 23 साल बाद बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 284 रन पर सिमटने के बाद बांग्लादेश को जीत के लिए केवल 57 रन का लक्ष्य मिला। टीम ने चौथे दिन ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने लगातार डॉट गेंदों के जरिए बल्लेबाजों को बांधे रखा। मेहदी ने पहले एलेक्स कैरी (30) को कैच कराया। इसके बाद ब्यू वेबस्टर को गेंद को बाहर की ओर ड्रिफ्ट कराते हुए बोल्ड किया। उन्होंने 66 रन देकर पांच विकेट झटके.

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में कैमरन ग्रीन ने अपना तीसरा और ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक (104) बनाया।

बांग्लादेश की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज हसन महमूद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे। दूसरी पारी के तीन विकेट सहित उन्होंने मैच में कुल नौ विकेट लिए।

बांग्लादेश की इस जीत को इसलिए भी बड़ा उलटफेर माना जा रहा है क्योंकि मैच से ठीक एक सप्ताह पहले टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में महज 54 रन पर ढेर हो गई थी।

इसके अलावा टीम अपने तेज गेंदबाजी के नए सनसनी नाहिद राणा के बिना खेल रही थी.

बांग्लादेश को क्यों मिली जीत

- बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की कमजोरियों पर लगातार प्रहार किया।

- नई गेंद से अनुशासित गेंदबाजी ने मेजबानों के शीर्ष क्रम को बिखेरा।

- ऑस्ट्रेलिया के उम्रदराज गेंदबाजी आक्रमण को 138 ओवर तक मैदान पर रखा।

- ऑस्ट्रेलिया की मजबूत मानी जाने वाली क्षेत्ररक्षण टीम ने पांच कैच भी छोड़े।

ऑस्ट्रेलिया के लिए कभी न भूलने वाला जख्म

- टीम ने पिछले 13 में से 11 टेस्ट जीते थे और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में शीर्ष पर है

- वह लगातार पिछले दो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी पहुंची थी।

- बांग्लादेश ने यहां आने से पहले ‘सेना’ देशों में 26 टेस्ट में सिर्फ एक जीत दर्ज की थी।

- कप्तान कमिंस को 39 टेस्ट में केवल नौ बार हार का सामना करना पड़ा है।

दिग्गज गेंदबाज नाकाम

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने मैच में 20 विकेट गंवाकर केवल 482 रन बनाए। जबकि बांग्लादेश ने एक ही पारी में 426 रन बना

दिए। वह भी तब जब ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट इतिहास में पहली बार चार ऐसे गेंदबाज टीम में थे, जिनके नाम 300 या अधिक विकेट

हैं.

दिलचस्प

मैच में दोनों टीमों से एक-एक शतक लगा। दोनों ही टीम के सबसे युवा बल्लेबाज थे। ऑस्ट्रेलिया के 27 वर्षीय ग्रीन और

बांग्लादेश के 25 वर्षीय तंजिद हसन।

सबसे अपमानजनक पराजय

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह हार उसके 149 साल के टेस्ट इतिहास में घर पर हुई सबसे अपमानजनक पराजय में से एक है। इससे

अब चयनकर्ताओं पर 22 अगस्त से क्वींसलैंड राज्य के मैकाय में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम में बदलाव करने का

काफी दबाव होगा। कप्तान कमिंस ने मैच के बाद इसके संकेत भी दिए।

नंबर गेम

07 मैचों में बांग्लादेश की आस्ट्रेलिया पर यह दूसरी जीत, पिछली 2017 में मीरपुर में मिली थी

30 वर्षों में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने वाली केवल दूसरी एशियाई टीम बनी

03 वें टेस्ट में ही ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जीत हासिल कर दक्षिण अफ्रीका की बराबरी की

02 टेस्ट मैच खेलकर ऑस्ट्रेलिया में पहली जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड इस मामले में शीर्ष पर

सामान्य प्रश्न

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच कब खेला गया?
बांग्लादेश ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से टेस्ट मैच हराकर इतिहास रच दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़बांग्लादेश का ऐतिहासिक उलटफेर