खेल : बाबर आजम चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बाबर आजम चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर लीड्स (इंग्लैंड)। पाकिस्तान के कप्तान

खेल : बाबर आजम चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर

बाबर आजम चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर लीड्स (इंग्लैंड)। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हाथ की चोट के कारण बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बाबर को इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय दाएं हाथ की बीच वाली अंगुली में चोट लगी थी। पिछले सप्ताह बेकनहैम में अभ्यास मैच के दौरान उसी अंगुली पर फिर चोट लगी। पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद ने मंगलवार को कहा, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सलमान आगा कप्तानी करेंगे। अहमद ने कहा कि बाबर की अंगुली में फ्रैक्चर नहीं हुआ है।

उन्हें उम्मीद है कि बाबर 27 अगस्त से लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में खेल सकेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़खेल : बाबर आजम चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर