खेल : ऑस्ट्रिया ने विश्व कप में 36 साल बाद जीत दर्ज की
ऑस्ट्रिया ने विश्व कप में 36 साल बाद जीत दर्ज की सांता क्लारा। ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया ने विश्व कप में 36 साल बाद जीत दर्ज की सांता क्लारा। ऑस्ट्रिया की टीम विश्व कप में 36 साल बाद पहली जीत हासिल करने में आखिरकार सफल हो गई। उसने बुधवार को अपने पहले ग्रुप मुकाबले में जॉर्डन को 3-1 से हरा दिया।ऑस्ट्रिया के लिए रोमानो शमिड ने 20वें मिनट में गोल दागा। वहीं अली ओल्वान ने 50वें मिनट में जॉर्डन के लिए बराबरी का गोल किया। फिर जॉर्डन के डिफेंडर यजान अल अरब के आत्मघाती गोल से ऑस्ट्रिया को 76वें मिनट में 2-1 से बढ़त मिली। अंत में स्टॉपेज टाइम में अनुभवी स्ट्राइकर मार्को अर्नाटोविच ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढ़त 3-1 की कर दी।जॉर्डन
अब सोमवार को अल्जीरिया से खेलेगा जबकि ऑस्ट्रिया का सामना उसी दिन लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम से होगा। ऑस्ट्रिया पिछले छह विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर सका था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


