ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपेट्रोलिंग कर रहे थे पुलिसकर्मी, बीच सड़क में मिल गया अजगर और फिर...

पेट्रोलिंग कर रहे थे पुलिसकर्मी, बीच सड़क में मिल गया अजगर और फिर...

ऑस्ट्रेलिया कंगारूओं के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वहां लोगों को मकडि़यां, डरावनी शार्क, बड़े आकार के अजगर आदि भी दिख जाएंगे। अभी हाल ही में पुलिसकर्मियों को बीच रास्ते में बड़े आकार का अजगर दिखाई...

पेट्रोलिंग कर रहे थे पुलिसकर्मी, बीच सड़क में मिल गया अजगर और फिर...
मेलबर्न, लाइव हिन्दुस्तानThu, 14 Dec 2017 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया कंगारूओं के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वहां लोगों को मकडि़यां, डरावनी शार्क, बड़े आकार के अजगर आदि भी दिख जाएंगे। अभी हाल ही में पुलिसकर्मियों को बीच रास्ते में बड़े आकार का अजगर दिखाई दिया। 

उत्तर-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के वुजुल वुजुल इलाके में रात में पेट्रोलिंग पर निकले दो पुलिसकर्मियों को यह अजगर दिखाई दिया। अजगर बीच सड़क पर पड़ा हुआ था और सड़क को पार कर रहा था। इसके कुछ देर बाद अजगर पास ही मौजूद झाडि़यों में जाकर छिप गया।

इस विशालकाय अजगर की तस्वीर क्वींसलैंड पुलिस सर्विस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपलोड की है। इस पोस्ट पर एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है। वह अजगर को जाते हुए देख रहा है। 

फेसबुक पर अजगर की इस तस्वीर को काफी लोगों ने लाइक और शेयर किया है। अभी तक इसे 32 हजार यूजर्स लाइक कर चुके हैं। वहीं, लगभग 20 हजार के पास तस्वीर को शेयर्स मिले हैं। 11 हजार के ऊपर यूजर्स फोटो पर कमेंट भी कर चुके हैं। 

बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार, अजगर की लंबाई तकरीबन पांच फीट बताई गई है। यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला सबसे लंबा अजगर है। इसके अलावा यह आठ फीट तक लंबा हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें