खेल : विकटों के पतझड़ में ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त ली
विकटों के पतझड़ में ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त ली दूसरा टेस्ट 18 विकेट

विकटों के पतझड़ में ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त ली दूसरा टेस्ट
18 विकेट पहले दिन दोनों टीमों ने पहली पारी में गंवाए
06 विकेट स्टार्क तो छह विकेट शोरीफुल इस्लाम ने लिए
मैकाय (ऑस्ट्रेलिया), एजेंसी। मिचेल स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को जो आउट किया, उसके बाद विकटों का पतझड़ शुरू हो गया जिसमें पहले दिन 18 विकेट बल्लेबाज धराशायी हो गए। इसके शिकंजे में मेहमान टीम के बाद खुद ऑस्ट्रेलिया की टीम भी फंस गई। तेज गेंदबाजों के कहर के चलते ग्रेट बैरियर रीफ एरेना की बल्लेबाजों की कब्रगाह बन गई।
बढ़त की स्थिति
101 रन की बढ़त : हालांकि उसने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शनिवार को बांग्लादेश को पहली पारी में 64 रन पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 165 रन बनाकर अहम बढ़त ले ली। दिन का खेल समाप्त होने के समय कैमरन ग्रीन 51 और नाथन लियोन 10 रन पर खेल रहे थे।
गेंदबाजों का प्रदर्शन
दोनों टीमों की पारियों में तेज गेंदबाजों का कहर दिखा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने तो बांग्लादेश के लिए शोरीफुल इस्लाम ने अपनी स्विंग और कटर गेंदों से छह-छह विकेट लिए।
खिलाड़ियों का प्रदर्शन
चार खिलाड़ी दहाई तक पहुंचे : ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहले टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले बांग्लादेश को 64 रन पर ढेर कर दिया। उसके सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़ तक पहुंच सके जबकि चार तो खाता भी नही खोल सके।
इसके बाद भी बल्लेबाजी आसान नहीं रही। कंगारू टीम के छह बल्लेबाज भी दहाई के आकड़े तक नहीं पहुंच सके। हालांकि कैमरन ग्रीन ने नाबाद 51 रन और स्टीव स्मिथ ने 42 रन बनाकर टीम को तब संकट में संभाला जब उसके तीन विकेट 41 रन पर गिर चुके थे। लेकिन दोनों की 77 रन की साझेदारी के बाद स्मिथ के आउट होने पर फिर चार रन के अंदर चार विकेट गिरने से टीम लड़खड़ा गई।


