खेल : स्टॉर्क के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी से रौंदा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

स्टॉर्क के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी से रौंदा 10 विकेट मिचेल

खेल : स्टॉर्क के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी से रौंदा

स्टॉर्क के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी से रौंदा 10 विकेट मिचेल स्टार्क ने मैच में 51 रन देकर हासिल किए

67 रन सर्वाधिक मैच में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने बनाए

मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी

मैकॉय (ऑस्ट्रेलिया), एजेंसी। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की कातिलाना गेंदबाजी (मैच में 10 विकेट) से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे ही दिन रविवार को बांग्लादेश को पारी और 51 रन से रौंद दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

प्लेयर ऑफ द मैच

स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ ही सीरीज में 12 विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

स्टार्क का ‘परफैक्ट टेन’

मिचेल का ‘परफैक्ट टेन’ : स्टार्क ने अपनी तूफानी स्पीड के साथ बेहतरीन स्विंग और सीम के दम पर मैच में 51 रन देकर 10 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में 12 रन पर छह और दूसरी में 39 रन पर चार विकेट लिए। पैट कमिंस (तीन विकेट) और नाथन लियोन (तीन विकेट) ने भी तीन-तीन विकेट लेकर स्टार्क का अच्छा साथ दिया।

बांग्लादेश की बल्लेबाजी

बांग्लादेश की दूसरी पारी 38.3 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 31 रन बनाए जबकि मुशफिकुर रहीम 29 रन पर नाबाद रहे। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंचा।

स्टार्क की उपलब्धि

चौथी बार दस विकेट : स्टार्क ने टेस्ट में चौथी बार मैच में 10 विकेट चटकाए। वह दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़कर टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गए। उनके नाम अब 445 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह आठ विकेट पर 165 रन से खेलते हुए पहली पारी में 210 रन बनाकर 146 रन की अहम बढ़त हासिल की। बांग्लादेश की टीम पहली पारी मे सिर्फ 64 रन पर ढेर हो गई थी।

व्यस्त कार्यक्रम का आगाज

दो मैच की यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के अगले 12 महीनों के व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत है। इस दौरान उसे दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के दौरे सहित कुल 20 टेस्ट मैच खेलने हैं।

-------

चौथा सबसे छोटा टेस्ट

इतिहास का एक और क्षण

यह टेस्ट सिर्फ दो दिन में 750 गेंदों में खत्म हो गया। जो गेंदों के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया में हुआ दूसरा और कुल चौथा सबसे छोटा टेस्ट है। इससे पहले 1931-32 में एमसीजी में दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट सिर्फ 656 गेंदों में समाप्त है गया था। साथ ही, यह ऑस्ट्रेलिया में दो दिन के अंदर खत्म हुआ पांचवां टेस्ट है। इनमें से चार तो पिछले पांच सत्र में खेले गए।

तालिका में कंगारू टीम और मजबूत

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपिनयशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। उसके 10 टेस्ट में आठ जीत और दो हार से 96 अंक हैं। चार मैच में तीन जीत और एक हार से द. अफ्रीका 36 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम 10 टेस्ट में पांच जीत, चार हार और एक ड्रॉ से 64 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मिचेल स्टार्क ने मैच में कितने विकेट लिए?−
मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़खेल : स्टॉर्क के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी से रौंदा