ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में मस्जिद पर हुए हमले में 16 लोगों की मौत

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में मस्जिद पर हुए हमले में 16 लोगों की मौत

पश्चिमी अफ्रीका के देश बुर्किना फासो के अशांत उत्तर क्षेत्र में एक मस्जिद पर हुए हमले में 16 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग जख्मी हो गए। हथियारबंद हमलावरों ने शुक्रवार शाम को सलमोसी में एक बड़ी...

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में मस्जिद पर हुए हमले में 16 लोगों की मौत
एएफपी।,औगाडौगू। Sun, 13 Oct 2019 01:23 AM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी अफ्रीका के देश बुर्किना फासो के अशांत उत्तर क्षेत्र में एक मस्जिद पर हुए हमले में 16 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग जख्मी हो गए। हथियारबंद हमलावरों ने शुक्रवार शाम को सलमोसी में एक बड़ी मस्जिद पर हमला कर दिया। इस हमले में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की हालात नाजुक है। नजदीकी शहर गोरोम-गोरोम के एक निवासी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि सलमोसी के लोग हमले के बाद अपने घरों को छोड़कर भाग गए थे।

Read Also: बुर्किना फासो में सोने की खदान पर हमला, 20 लोगों की मौत; अलकायदा से जुड़े संगठन पर शक

राजधानी औगाडौगू में आतंकवाद की निंदा करने तथा अफ्रीका में विदेशी सैन्य अड्डों के खिलाफ शनिवार को बड़ा मार्च निकाला गया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इससे पहले 6 अक्टूबर को उत्तरी बुर्किना फासो में सोने की एक खदान स्थल पर हुए हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला सोम प्रांत में उसी स्थान के निकट हुआ था, जहां इसी साल सितंबर के मध्य में जिहादियों ने एक पुल को उड़ा दिया था। यह पुल बुर्किना फासो के दो उत्तरी शहरों को जोड़ता था।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट।     

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें