खाली वक्त में पौधों की खेती कर रहे अंतरिक्ष यात्री
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री अपने खाली समय में पौधों की देखभाल कर रहे हैं। इसका उद्देश्य यह जानना है कि खुले अंतरिक्ष में पौधे कैसे बढ़ते हैं। उन्हें यह भी महसूस होता है कि पौधों को देखकर मानसिक सुकून मिलता है। यह प्रयोग भविष्य की लंबी अंतरिक्ष यात्राओं के लिए ताजे भोजन की तैयारी में मदद करेगा।

कैलिफोर्निया, एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री अपने खाली समय का इस्तेमाल पौधों की देखभाल करने में कर रहे हैं। इस प्रयोग का उद्देश्य यह समझना है कि विशेष ‘प्लांट हैबिटैट’ के बिना, केबिन के खुले माहौल में पौधे कैसे पनपते हैं और अंतरिक्ष की कक्षा में रखने से बीजों की क्षमता पर क्या प्रभाव पड़ता है। अंतरिक्ष यात्रियों के मुताबिक, खाली समय में कुछ हरा-भरा, जिंदा और बढ़ता हुआ देखना एक बेहतरीन ‘नेचर थेरेपी’ की तरह काम करता है, जिससे उन्हें मानसिक सुकून मिलता है। यह प्रयास भविष्य में लंबी अंतरिक्ष यात्राओं के लिए ताजा भोजन उगाने में भी मदद करेगा।


